फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur announcements during jaswan pragpur kangra tour

इस जिले के लिए सीएम जयराम ने दिए तोहफे ही तोहफे, लोगों ने पलकों पर बिठाया

Thu, 17 May 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Updated Thu, 17 May 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur announcements during jaswan pragpur kangra tour

सीएम जयराम ठाकुर ने इस जिले के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी है। जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिले के परागपुर में  विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं पर वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान 110 करोड़ रुपये व्यय करेगी।

विज्ञापन


चनौर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य की बागडोर संभालने के पहले दिन ही 100 दिनों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था तथा इस वचनबद्धता को पूरा करने की दिशा में काम करना आरंभ कर दिया था।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली ही बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए बिना आय सीमा के आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष करने का निर्णय लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस निर्णय से वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं और प्रदेश सरकार पर 200 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत पहले बजट में न केवल 30 नई योजनाओं को शामिल किया गया है

बल्कि इन सभी योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इन पहलों को प्रधानमंत्री ने भी सराहा है।

राज्य में मेडिकल विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय

cm jairam thakur announcements during jaswan pragpur kangra tour

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार के शासन के दौरान प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल थी। उन्होंने कहा कि गुड़िया मामले में प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। पूर्व सरकार द्वारा गठित एसआईटी के अधिकारी इस मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की हिरासत में मृत्यु के चलते जेल में हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि मंदिरों में कुल चढ़ावे का 15 प्रतिशत प्रदेश के गौसदनों के निर्माण व रखरखाव पर खर्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय का विपक्ष के नेताओं द्वारा विरोध किया गयाए जबकि उनके कार्यकाल के दौरान मंदिरों के चढ़ावे की धनराशि का दुरूपयोग कर वातानुकूलित कारों एयर कंडिशनरों व मोबाइल फोन आदि की खरीद की जाती रही।  

श्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य में आज छह मेडिकल कॉलेज हैं और अब सरकार ने इन मेडिकल कॉलेजों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्य में मेडिकल विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले में भी शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य के लिए 69 राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए हैं। पिछली सरकार इन राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने में नाकामयाब रही।

जयराम ठाकुर ने की ये घोषणाएं

cm jairam thakur announcements during jaswan pragpur kangra tour


मुख्यमंत्री ने तीन ग्रामीण सड़कों को मुख्य जिला सड़कों में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने संसारपुर टेरेस के आसपास की मौजूदा सड़कों की मुरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये की घोषणा की। 

उन्होंने ब्रिक्स, विश्व बैंक परियोजनाद्ध के तहत रकड़ तहसील क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजनाओं के सुधार के लिए 35 करोड़ रुपये तथा जसवां क्षेत्र के लिए जलापूर्ति योजना के सुधार के लिए ब्रिक्स के अन्तर्गत 63 करोड़ रुपये की घोषणा की। 

सीएम ने डाडासिब्बा बस अड्डे के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा के अलावा खानपुर के समीप स्वां नदी पर पुल के निर्माण के लिए 61.29 करोड़ रुपये की भी घोषणा की।

उन्होंने  सलेटी तथा अलोह में उप स्वास्थ्य खोलने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाडासिब्बा में प्रसूति कक्ष का निर्माण करने, 30 बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डाडासिब्बा को 50 बिस्तरों के नागरिक अस्पताल में स्तरोन्नत करनं, पांच स्वास्थ्य उप केंद्र को प्राथमिक

स्वास्थ्य केंद्रों में स्तरोन्नत करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला तथा पियूर सलूही के लिए रेडियोलॉजिस्ट के दो पदों के सृजित करने की घोषणाएं की। इसके अलाव डाडासिब्बा तथा रक्कड़ में मिनी सचिवालय

भवनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये, ऊना ज़िले के कूहना, रक्कड़द्ध में फार्मेसी कॉलेज खोलने, संसारपुर टेरेस में आदर्श आईटीआई खोलने की घोषणा की। उन्होंने डाडासिब्बा तथा डढ़ोहा धरोहर विश्राम गृहों के रखरखाव के लिए प्रत्येक को 25 लाख रुपये की भी घोषणा की।

सीएम ने रखीं इन योजनाओं की आधारशिलाएं

cm jairam thakur announcements during jaswan pragpur kangra tour

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 201.37 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सियुल खड्ड, डुडकी सड़क तथा 230. 67 लाख रुपये की लागत की गोरलधार से नंगल सड़क की आधारशिलाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने संसारपुर टेरेस तथा बद्दी के बीच बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं, किसानों, कर्मचारियों तथा समाज के कमज़ोर वर्गों के हितों के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भारत को एक शक्तिशाली तथा विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार का कार्यभार सम्भालने के तुरंत बाद

महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुड़िया हेल्पलाइन जबकि नशीले पदार्थो की तस्करी, अवैध खनन तथा अवैध कटान जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए होशियार सिंह हेल्पलाइन की शुरुआत की गई।

राज्य का आदर्श विधानसभा क्षेत्र

cm jairam thakur announcements during jaswan pragpur kangra tour

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार से क्षेत्र के लोगों को बहुत सी अपेक्षाएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विकास के मामले में क्षेत्र की पूरी तरह से अनदेखी की।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र राज्य का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर राजनीति की तथा मामले को देहरा और धर्मशाला के बीच उलझा कर रखा।

वर्तमान राज्य सरकार ने राज्य की सत्ता सम्भालने के तुरंत बाद सुनिश्चित किया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय को शीघ्र क्रियाशील बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार ने बिलासपुर में एम्स, केंद्रीय विश्वविद्यालय, पीजीआई सेटेलाईट केंद्र, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर के लिए मेडिकल कॉलेज जैसे तोहफे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जन धन योजना के अंतर्गत देशभर में 28 करोड़ बैंक खाते खोले गए।खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूरए शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरीए विधायक रमेश धवालाए होशियार सिंह तथा राजेश ठाकुर, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, दूलो राम तथा नवीन धीमान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed