फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm akhilesh speaks on children's day

जीवन में खुश रहने के लिए थोड़ा बहुत बचपन बचाए रखना चाहिए: अखिलेश

Tue, 15 Nov 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 15 Nov 2016 01:43 PM IST
विज्ञापन
cm akhilesh speaks on children's day
दीप प्रज्जवल‌ित करते सीएम - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उम्र कितनी भी हो जाए, जीवन में अगर खुश रहना है तो थोड़ा-बहुत बचपन बचाए रखना चाहिए। अगर बचपन छिन गया तो हम उसी दिन बूढ़े दिखाई देने लगेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बाल दिवस पर सोमवार को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से यशपाल सभागार में आयोजित बाल साहित्यकारों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने आठ बाल साहित्यकारों को 51-51 हजार रुपये सम्मान राशि, स्मृति चिह्न एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


उन्होंने सम्मान राशि को कम बताते हुए आने वाले समय में इसे दोगुना करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने साहित्यकारों का आह्वान किया कि वे बच्चों को सही रास्ता दिखाएं। उन्होंने कहा कि टीवी के कार्यक्रमों से बच्चों की भाषा बदलती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई बार बच्चों से बात कर आश्चर्य होता है कि वे टीवी पर जो कार्यक्रम देखते हैं, वैसी ही भाषा बोलने लगते हैं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। इसलिए उनके बीच में ऐसा साहित्य आए जो हमारी परंपरा, संस्कृति और एक-दूसरे को सम्मान देने की भावना की जानकारी दे सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना हिंदी के तरक्की, खुशहाली नहीं हो सकती। अंग्रेजी संपर्क की भाषा हो सकती है, दूसरे देशों से जुड़ने की भाषा हो सकती है लेकिन हमारे देश में तरक्की की भाषा नहीं हो सकती है। 

वरिष्ठ साहित्यकार शेरजंग गर्ग ने कहा कि बाल साहित्यकार देश के लिए बहुत बड़ा काम करता है। वह देश की नई पीढ़ी को बनाता है। उसकी रचनाओं को परिवार का हर सदस्य पढ़ता है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी विचार रखे।

खूब हुई सीएम की प्रशंसा

cm akhilesh speaks on children's day
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
समारोह में पंजाबी अकादमी की पुस्तिका पंजाबी प्रवेशिका का लोकार्पण किया गया। अकादमी के उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाबी अकादमी का गैर वेतन का बजट 10 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया।

समारोह में राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी, भाषा विभाग के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटोरिया, मुख्यमंत्री के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के निदेशक मनीष शुक्ल ने किया।

समारोह में करीब एक घंटा देर से पहुंचे मुख्यमंत्री की प्रशंसा भी खूब हुई। जहां सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के गुरु और संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने उनके कार्यों की प्रशंसा की, वहीं वरिष्ठ साहित्यकार शेरजंग गर्ग ने उनकी तुलना प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से कर दी।

मुख्यमंत्री ने समारोह में उपस्थित लोगों को बाल दिवस, कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास में बहुत दिनों बाद लौटा है। आज का चंद्रमा सबसे बड़ा है और सबसे अधिक रोशनी देने वाला है। ऐसा लगभग 70 साल बाद हो रहा है।  
 

सीएम बोले, बच्चों को भी लाना चाहता था

cm akhilesh speaks on children's day
सीएम अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम में मैं बच्चों को लाना चाहता था, लेकिन उदय प्रतापजी का फोन आने पर मैं टीवी देखते-देखते सीधे यहां चला आया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और संतुलन बनाने का रास्ता ही किसी प्रदेश या देश को आगे ले जा सकता है।

अगर किसी के पास इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता है तो हमें बताएं? हमने दूसरों के रास्ते भी देख लिए हैं। दिल्ली की सरकार का रास्ता भी देख लिया। ढाई साल में क्या हुआ, कोई हमें बता दे? सूबे में एम्स तभी आ सका है जब समाजवादी सरकार ने दो जगह जमीन दी। 

ये बाल साहित्यकार हुए सम्मानित
अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान    अखिलेश श्रीवास्तव ‘चमन’, लखनऊ
डॉ. रामकुमार वर्मा बाल नाटक सम्मान    लायकराम ‘मानव’, लखनऊ
शिक्षार्थी बाल चित्राकला सम्मान    जावेद आलम शम्सी, कानपुर

सुभद्रा कुमारी चौहान महिला बाल साहित्य सम्मान    डॉ. शशि गोयल, आगरा
लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पत्रकारिता सम्मान    निश्चल, अलीगढ़
सोहन लाल द्विवेदी बाल कविता सम्मान    डॉ. अजय ‘जनमेजय’, बिजनौर
जगपति चतुर्वेदी बाल विज्ञान लेखन सम्मान    डॉ. अरविंद मिश्र, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed