फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Clashes in the valley opposing the killing of terrorists

J&K: आतंकियों के मारे जाने के विरोध में घाटी में बंद, मोबाइल इंटरनेट सेवा रही ठप

Sun, 15 Oct 2017 10:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 15 Oct 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Clashes in the valley opposing the killing of terrorists
- फोटो : File Photo

मुठभेड़ में लश्कर कमांडर वसीम अहमद शाह उर्फ अबू ओसामा सहित दो आतंकियों के मारे जाने के विरोध में रविवार को शोपियां तथा पुलवामा में बंद रहा। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद रहीं। सड़क से सार्वजनिक वाहन गायब रहे। 4जी तथा 3जी मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप रही।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर ही फोर जी तथा थ्री जी सेवाएं बहाल की जाएंगी। कश्मीर में आतंक के पर्याय वसीम अहमद शाह उर्फ अबू ओसामा सहित लश्कर के दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने शनिवार को पुलवामा जिले के लित्तर गांव में मुठभेड़ में मार गिराया था।
विज्ञापन


ओसामा लश्कर का जिला कमांडर था और उस पर दस लाख का इनाम था। ए डबल प्लस वर्ग का यह आतंकी संगठन में स्थानीय युवाओं की भर्ती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों में से वसीम अहमद शाह उर्फ अबू ओसामा हेफ शोपियां का था, जबकि दूसरा आतंकी लित्तर पुलवामा का निसार अहमद मीर था। मुठभेड़ के दौरान क्रास फायरिंग में दो स्थानीय नागरिक भी घायल हुए थे, जिसमें लस्सीपोरा के गुलजार अहमद मीर की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed