{"_id":"59f6c5284f1c1b6f548b9d43","slug":"cbi-once-again-reached-kotkhai-in-gudiya-rape-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिमला रेप केसः गुड़िया मामले में सीबीआई ने फिर हलाइला में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला रेप केसः गुड़िया मामले में सीबीआई ने फिर हलाइला में डाला डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई में गुड़िया के साथ हुए दुराचार और हत्या के मामले में सीबीआई की टीम ने रविवार को एक बार फिर से बानकूफर में डेरा डाल दिया है। सोशल मीडिया में वायरल हुए फोटो में से सीबीआई ने दो युवकों को बानकूफर बुलाया और उनसे कड़ी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
सीबीआई की टीम अपने साथ लैपटॉप और कैमरे साथ लेकर गए हैं। कैमरे के समक्ष दोनों युवकों को बयान लिए गए। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई की टीम ने दोनों युवकों से पूछा है-गुड़िया के साथ जब यह घटना घटी, उसके बाद कब पुलिस मौके पर पहुंची?
विज्ञापन
उन्होंने संदेह के घेरे में युवकों से किस तरह पूछताछ की। किस तरह से पुलिस ने युवकों को हिरासत में किया और ब्लड सैंपल के दौरान पुलिस की क्या-क्या भूमिका रही है। युवकों को हिरासत में लेने का क्या आधार रहा, यह सभी सवाल सीबीआई की टीम युवकों से करती रही। सीबीआई ने रविवार को मौके पर वीडियोग्राफी भी की है। युवकों की ओर से बोला गया हर शब्द रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को भी बुलाया रेस्ट हाउस
गुुड़िया मामले में सीबीआई की टीम ने स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की है। दोपहर बाद स्थानीय लोगों को बानकूफर रेस्ट हाउस बुलाया गया। इस दौरान गुड़िया के बैक ग्राउंड के बारे में पूछा गया।