{"_id":"5a6396124f1c1ba0268b586f","slug":"cabinet-minister-inaugurate-two-hundred-toilets-in-sikandrarao","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसाल - एक दिन में बने 233 शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल - एक दिन में बने 233 शौचालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
फीता काटकर शौचालय का शुभारंभ करते चौ.लक्ष्मीनारायण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपलगवां के मजरा टोली में एक ही दिन में 233 शौचालयों का निर्माण कराके मिसाल कायम की गई। इसके साथ ही इस गांव को खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित किया गया। इस मौके पर आयोजित जनसभा में प्रदेश के दुग्ध विकास और धर्मार्थ कार्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गंदगी मानव के लिए अभिशाप है और सफाई वरदान है। आज एक गांव ओडीएफ हुआ है। कल पूरा प्रदेश इस श्रेणी में आ जाएगा। उन्होंने गांव के युवा प्रधान मंथन चौधरी की इस बड़ी उपलब्धि पर पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर मंत्री और ब्लॉक प्रमुख संतोष चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित करके की। मंत्री के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत दो अक्तूबर से की थी। वास्तव में गांधी जी गंदगी के विरोधी थे। आज पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अभियान चल पड़ा है। ग्रामीण अंचलों में महिलाओं को शौचालय नहीं होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हाथरस जिले के गांव टोली ने एक दिन में 233 शौचालय बनाकर जिले में एक रिकॉर्ड कायम किया गया है।
इस गांव से प्रेरणा लेकर अन्य गंावों में इसी प्रकार का चमत्कार होगा। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने कहा कि गंदगी वास्तव में कलंक है। स्वान भी जहां बैठता है, उस जगह को साफ करके बैठता है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पिपलगवां ग्राम सभा जिले में बड़ी ग्रामसभा है। इसके अनेक गांव है। अब इसके अन्य गांवों में भी इसी प्रकार शौचालय बनवाकर इन्हें ओडीएफ कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा। हसायन के युवा नेता सुमंत सिंह ने कहा कि युवाओं के कंधे ही इस प्रकार का बोझ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
जो ग्राम प्रधान युवा हैं, उन्हें इस प्रकार के कार्य करने की पहल करनी चाहिए। सभी आगंतुकों का मार्ल्यापण और बुके भेंटकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता नत्थू सिंह ने की और संचालन ललित उपाध्याय ने किया। इस मौके पर एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ आशीष प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक वार्ष्णेय राजाजी, देवदत्त वर्मा पूर्व ब्लॉक प्रमुख, जाकिर बीडीओ, रेखा सुमन बीएसए, प्रफुल्ल चौधरी, एचपी सिंह, सोनू प्रधान, मनोज फौजदार, मुनीष, मुरारीलाल, शीलेंद्र, धर्मवीर सिंह, आशीष पुंढीर, आदर्श पुंढीर, सुरेंद्र बघेल, लाला बाबू, अनार सिंह, युवा भाजपा नेता अनिल महाजन, त्रिमल, कालीचरण, चंद्रपाल, भोले, पप्पू प्रधान, महेश, अशोक यादव प्रधान महामई सलावतनगर आदि थे।
मंत्री ने ईंट रखकर की काम की शुरुआत
सिकंदराराऊ/हाथरस। गांव टोली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने शौचालय के सोख्ता गड्ढे पर्र इंट रखकर निर्माण की शुरुआत की। संचालन जिला परियोजना समन्वयक डॉ. ललित उपाध्याय ने किया। परियोजना निदेशक चंद्रशेखर शुक्ला, एसबीएम टीम योगेश सारस्वत, विभोर माहेश्वरी, शैलेंद्र, राहुल, विजय प्रताप, जितेंद्र और मुकेश ने स्वच्छता कैलेंडर भेंट किया। पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ आशीष प्रताप सिंह मौजूद रहे। एडीओ पंचायत देवेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा।