{"_id":"56efeddb4f1c1b9479f14d27","slug":"buses-will-be-fined-by-roadways-on-breaking-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे से न गुजरने वाली बसों पर रोडवेज लगाएगा जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे से न गुजरने वाली बसों पर रोडवेज लगाएगा जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटर स्टेट बसों को अब राजा नाहर सिंह बस अड्डे के अंदर से होकर गुजरना पड़ेगा। ऐसा न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोडवेज प्रबंधन जुर्माना लगाएगा। इंटर स्टेट बसें अभी हाइवे से सीधे निकल जाती हैं।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को हाईवे पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। बस अड्डे के बाहर से सवारियां उठाने की वजह से रोडवेज को एंट्री फीस न मिलने से लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की बसों के अलावा यूपी, मध्यप्रदेश व राजस्थान सहित अन्य राज्यों की बसें अड्डे के अंदर न जाकर बाहर से सवारियों उठाती हैं। बल्लभगढ़ से रोज भारी संख्या में लोग इन बसों में सफर करते हैं। लंबी दूरी की बसों का इंतजार करने के लिए यात्रियों को हाईवे पर खड़े रहकर समय बर्बाद करना पड़ता है। बस पकड़ने के लिए यात्रियों को दौड़ भी लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
हाइवे पर सवारियों के खड़े रहने के कारण बस अड्डे के पास हाइवे पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। बाहर से जाने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। इससे रेडवेज को हर दिन हजारों रुपये का नुकसान होता है।
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक बल्लभगढ़ डिपो से रोज करीब तीन हजार यात्री सफर करते हैं। इंटर स्टेट बसों से विभाग को 60 रुपए एंट्री फीस मिलती है लेकिन ये बसें एंट्री फीस दिए बिना बाहर से चली जाती हैं।
रोज करीब 80 से 90 इंटर स्टेट बसें डिपो से गुजरती हैं। इनमें से मात्र 10 प्रतिशत चालक ही एंट्री फीस अदा करते हैं। रोडवेज को रोज करीब चार से साढ़े चार हजार रुपए की एंट्री फीस का नुकसान होता है।
कार्रवाई का क्या है नियम
विभागीय नियम के मुताबिक यदि कोई दूसरे राज्य की बस एंट्री फीस नहीं देती तो उस पर 500 रुपए जुर्माना लगाया जा सकता है। रोडवेज ने अब सभी बसों को बस अड्डे के अंदर लाने के लिए एक टीम हाइवे पर बैठाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रोडवेज महाप्रबंधक ने नोटिस जारी कर विभिन्न कार्यालयों पर चस्पा कर दिया है।