{"_id":"5d3b3efd8ebc3e6cce1288e3","slug":"bulandshhar-news-khurja-news-gbd181055711","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर युवती समेत दो का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंक्शन पर युवती समेत दो का शव मिलने से सनसनी
Fri, 26 Jul 2019 11:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
railway track
- फोटो : amarujala
खुर्जा जंक्शन पर युवती समेत दो का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। उसका क्षतविक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला। संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत हो गई उसका शव खड़ी मालगाड़ी के नीचे मिला। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार देर शाम हमसफर एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। उसका क्षत-विक्षत शव ट्रैक पर पड़ा मिला। शव के पास टूटा पड़ा उसका मोबाइल भी था। बताया जा रहा है कि युवती किसी से मोबाइल पर बात करने के दौरान ट्रैक पार कर रही थी। सूचना टीम के साथ पहुंचे जीआरपी प्रभारी रजनीश यादव ने युवती के शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मृतक युवती के बारे में जानकारी जुटाने के लिए उसके मोबाइल का सिम सर्विलांस पर लगा दिया है।
विज्ञापन
वहीं पांच नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी एक मालगाड़ी के नीचे लोगों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन उसका भी पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं थे। ऐसे में उसके मौत का कारण संदिग्ध बना हुआ है। जीआरपी प्रभारी रजनीश यादव ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन