फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   brother killed sister by hitting her on head with a hammer In Greater Noida

भाई ने कर दिए बहन के सिर के टुकड़े!: युवक ने शिप्रा पर किया हथौड़े से वार, बचाने आई मां को भी नहीं बख्शा

Sun, 16 Mar 2025 07:17 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sun, 16 Mar 2025 07:17 PM IST
सार

सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण शिप्रा मौके पर ही लहूलुहान हो गई। आरोपी ने बीच बचाव करने आई अपनी मां को भी हथौड़ा लेकर डराया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
brother killed sister by hitting her on head with a hammer In Greater Noida
भाई ने बहन के सिर पर हथौड़ा मारकर किया हमला - फोटो : Freepik

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित कस्बा सुरजपुर में रविवार को एक युवक ने अपनी बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने तत्काल परिजन की मदद से घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में है। हत्यारोपी भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है।

विज्ञापन

बातों बातों में बढ़ गया विवाद
कस्बा सुरजपुर के केसीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास के मुकेश गर्ग अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ किराये के मकान में रहते हैं। रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे शिप्रा (29 वर्ष) का उसके सगे 26 वर्षीय छोटे भाई से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भाई ने गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के हथौड़े से शिप्रा के सिर पर वार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां को भी हथौड़े से डराया
सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण शिप्रा मौके पर ही लहूलुहान हो गई। आरोपी ने बीच बचाव करने आई अपनी मां को भी हथौड़ा लेकर डराया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन

डॉक्टर नहीं बचा सके शिप्रा की जान
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शिप्रा को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। कई घंटे तक चले इलाज के बावजूद शिप्रा को बचाया नहीं जा सका और उसने दम तोड़ दिया। शिप्रा की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। 

भाई मानसिक रूप से बीमार
पड़ोसियों का कहना है कि दोनों भाई-बहन के बीच पहले कभी ऐसा कोई झगड़ा नहीं हुआ था। युवक का मानसिक इलाज पहले से चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी भयावह घटना को अंजाम दे सकता है। घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

आरोपी को हिरासत में लिया, मानसिक बीमारी का चल रहा है इलाज
पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक का मानसिक इलाज ग्रेटर नोएडा के शारदा हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि युवक पहले से मानसिक तनाव में था। वह बी. कॉम पास है। उसकी लालकुआं में दुकान है। हिरासत में लेने के बाद युवक के व्यवहार में अजीब बदलाव देखे गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर डॉक्टरों से राय ली जा रही है। कोतवाली प्रभारी विनोद चाहर के अनुसार हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मानसिक बीमारी कितनी गंभीर थी और क्या उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed