इस रेस में आगे चल रहे भाई-बहन, खूब होते हैं ट्वीट और रिट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब चुनाव में इस बार नेता मैदान में मेहनत करने के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी काफी मशक्कत कर रहे हैं। पार्टी नेता अपने चुनाव प्रचार, विरोधियों की टांग खिंचाई और पार्टी के विजन को ट्वीट कर रहे हैं।
एक्टिव तो सभी हैं, लेकिन इसमें आगे कौन है? कांग्रेस, आप और अकाली के शीर्ष नेताओं के एक दिन में किए जाने वाले ट्वीट का आकलन किया गया तो उसमें सबसे आगे बादल परिवार की बहू और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल हैं।
वे एक दिन में 12 से 15 ट्विट करती हैं। इस रेस में किस पार्टी के कौन-कौन से नेता शामिल हैं, एक नजर डालते हैं।
ये रहे आंकड़े
नाम पार्टी फालोअर्स एक दिन में ट्वीट ट्वीट पर कितने रीट्वीट
हरसिमरत कौर बादल अकाली एक लाख 53 हजार 12-15 129-270
सुखबीर बादल अकाली तीन लाख 99 हजार 5-6 130-256
बिक्रम मजीठिया अकाली एक लाख 41 हजार 13-14 90-236
कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस 44 हजार 4-5 150-300
भगवंत मान आप 77 हजार 722 7-8 55-250
हिम्मत सिंह आप सात हजार 400 6-7 8-142
हरजोत सिंह बैंस आप 12 हजार 500 2-3 45-180
सीमित से बजट वाले चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार के लिए अच्छा माध्यम है। दूसरा युवा पीढ़ी जो आमतौर पर सोशल मीडिया में व्यस्त रहती है, उन तक पहुंचने के लिए ये एक अच्छा माध्यम है।
युवा पीढ़ी न तो अखबार पढ़ती है और न ही टीवी देखती है। तीसरी बात कैंडिडेट को अपनी छवि बनाने का एक बेहतरीन मंच है। इसमें आडियो-वीडियो दोनों अपलोड कर सकते हैं। जिस तरह से फिल्म के ट्रेलर हमारे मन में मूवी की छवि बनाते हैं, उसी तरह से सोशल मीडिया के वीडियो भी अकाउंट होल्डर की छवि उनके फालोअर्स के मन में बनाते हैं। इसलिए पंजाब चुनाव में नेता सोशल मीडिया में काफी एक्टिव दिख रहे हैं।
प्रोफेसर भूपेंद्र बराड़, राजनीतिज्ञ विभाग पीयू