बॉलीवुड स्टार सलमान खान को सजा से यहां मायूस है प्रशंसक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को सजा सुनाए जाने के बाद यहां प्रशंसकों में मायूसी हैं। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को काले हिरण के शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद छोटी काशी मंडी में भी उनके प्रशंसक मायूस हैं।
सालों से कोर्ट में चल रहे मामले में आखिर वीरवार को फैसला आ ही गया। इसमें सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई है। बॉलीवुड स्टार सलमान खान का मंडी से गहरा नाता है।
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आयुष शर्मा से 2014 में सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी हुई थी। सलमान खान बहन की रिसेप्शन में भी पहुंचे थे। इन दिनों आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्रि की शूटिंग चल रही है।
फैसला आने के बाद अनिल शर्मा ने बहू अर्पिता से की बात
वह व्यस्तता के कारण कोर्ट में सलमान खान के साथ तो नहीं पहुंच सके, लेकिन बहन अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान उनके साथ थीं। कोर्ट का फैसला आने के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बहू अर्पिता और सलमान खान के माता-पिता से भी बात की है।
सलमान खान की फाउंडेशन विंग ह्यूमन के हिमाचल प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा कि कोर्ट का फैसले से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी ने फोन पर बहू अर्पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवार के सदस्य ऊपरी अदालत में फैसले के खिलाफ याचिका दायर करेंगे। उन्हें न्यायपालिका में पूर्ण विश्वास है।