उन्नाव में बस से भिड़ी बोलेरो, 1st सेमेस्टर का प्रशिक्षण पूरा कर लौट रहे थे डीएलएड प्रशिक्षु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह हादसा मंगलवार शाम बरासगवर थाना क्षेत्र में उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर हुआ। बोलेरो में सवार डिप्लोमा इन एलेमेंट्री ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट (डीएलएड) के प्रशिक्षु औरास थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के हैं और औरास कस्बे के सरस्वती ज्ञान मंदिर व सीमऊ करीमाबाद के सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में कार्यरत हैं।
इनका डीएलएड का प्रशिक्षण बारासगवर थाना क्षेत्र के गांव धानीखेड़ा के सदगुरु पीजी कॉलेज में चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे पहले सेमेस्टर का 15 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करके बोलेरो से औरास लौट रहे थे। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर नरोत्तमपुर गांव के पास लालकुआं से बक्सर की ओर जा रही उन्नाव डिपो की बस से भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बारासगवर व बीघापुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बोलेरो की छत काटकर घायलों को बाहर निकाला और बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने औरास थाना क्षेत्र के अलीपुर मिचलौला गांव निवासी सोनम यादव (25) पुत्री अमरनाथ, अजीज नगर निवासी पंकज (25) पुत्र दर्शन को मृत बता दिया।
घायलों में गोहली गांव निवासी निर्मेश (25) पुत्र शिवशंकर, भग्गाखेड़ा के जितेंद्र (24) पुत्र सागर, सीमऊ के मुंशीलाल (35), डकौली के योगेंद्र (25) पुत्र रामकुमार, गेरुआ निवासी अजय (35) पुत्र देशराज, रामपुर के दिलीप (28) पुत्र राजबहादुर, रामपुर खंजड़ी गांव के आशीष (26) पुत्र रामकुमार, औरास कस्बा निवासी रामसागर (25) पुत्र रामलाल, करीमाबाद निवासी अजीत (29) पुत्र सियाराम, राहुल (25) एवं चालक रमेश (35) हैं। इनमें जितेंद्र, निर्मेश, मुंशीलाल व राहुल को हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही एएसपी अनूप कुमार, एपी सिंह, एडीएम बीएन यादव, सीएमओ डा. एसपी चौधरी, शहर कोतवाल अरविंद सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। बोलेरो चालक हरदोई जिले का निवासी बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।