फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP walkout from hp vidhansabha, cm virbhadra challenge bjp.

हिम्मत है तो अविश्वास प्रस्ताव लाए भाजपा: वीरभद्र

Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 02 Apr 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
 BJP walkout from hp vidhansabha, cm virbhadra challenge bjp.
हिमाचल विधानसभा में एक बार फिर कटौती प्रस्ताव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। - फोटो : अमर उजाला

कटौती प्रस्ताव की वजह से प्रदेश सरकार के अल्पमत में आने के विपक्ष के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को सदन से बाहर आते ही भाजपा को अपनी बात साबित करने की चुनौती दी। सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिम्मत है तो भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाए। इस तरह के प्रस्ताव का स्वागत रहेगा।

विज्ञापन


सीएम बोले कि इनकी अकड़ तो वे दूर नहीं कर सकते, पर ऐसी बातें प्रजातांत्रिक नहीं हैं। सीएम वीरभद्र सिंह शुक्रवार को प्रदेश विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि कटौती प्रस्ताव पर पहले से ही स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने इसे स्पष्ट किया है। एक दफा जब स्पीकर की रूलिंग हो जाती है तो इसे सभी विधानसभा सदस्यों को मानना चाहिए। स्पीकर की रूलिंग के बाहर जाना प्रजातंत्र के खिलाफ है। जो वस्तुस्थिति थी, उस बारे में अध्यक्ष ने विस्तार से बातें की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रिमंडल में फे रबदल का विचार नहीं, पर विचार बदलते रहते हैं- मंत्रिमंडल या मत्रियों के पोर्टलियो में फेरबदल के सवाल पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी उनका ऐसा कोई विचार नहीं है, मगर विचार बदलते रहते हैं।


दिल्ली में पार्टी की बैठक, अविश्वास जैसी बात नहीं- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की बैठक है। इसमें अविश्वास जैसे किसी मामले में चर्चा नहीं होगी। प्रदेश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। वे कल बैठक में दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed