{"_id":"5bc99c71bdec2269407eefb7","slug":"bikers-gang-looted-mobile-phone-from-lady-constable-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भी नहीं सुरक्षित ! बदमाशों ने सरेराह महिला सिपाही से लूटा 64 हजार का फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भी नहीं सुरक्षित ! बदमाशों ने सरेराह महिला सिपाही से लूटा 64 हजार का फोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित हेड कांस्टेबल आरती चौहान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाइकर्स गैंग से अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं है। गैंग ने इस बार यूपी पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल को शिकार बनाया है। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में बाइकर्स गैंग ने महिला सिपाही से 64 हजार रुपये का मोबाइल लूट लिया।
महिला सिपाही अपने घर के बाहर टहल रही थीं। तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के चेहरे कैद हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की, लेकिन वो हाथ नहीं आ सके।
घटना गुरुवार शाम की है। मथुरा के एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल आरती चौहान छुट्टी पर घर आईं थीं। घर के बाहर कालोनी में टहल रहीं थी। तभी किसी परिचित का कॉल आया। वो मोबाइल पर बात करने लगीं।

Trending Videos
झपट्टा मार छीन ले गए फोन
तभी लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने आगे जाकर टर्न किया। इसके बाद महिला सिपाही की तरफ बाइक लेकर आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। सिपाही ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके।
सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस आ गई। कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक घर के बाहर लगे कैमरे में बदमाश कैद हो गए। अब पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगी है। मोबाइल सैमसंग का था। उसकी कीमत तकरीबन 64 हजार रुपये थी।
कालोनी में तीसरी घटना से दहशत का माहौल है। महिला सिपाही के भाई का कहना था कि दो महीने पहले एक महिला से बदमाश चेन लूट ले गए थे। वहीं एक महीने पहले एक युवती का पर्स लूट लिया गया था। एक के बाद एक वारदात हो रही हैं।