फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bikers gang looted mobile phone from lady constable in agra

पुलिस भी नहीं सुरक्षित ! बदमाशों ने सरेराह महिला सिपाही से लूटा 64 हजार का फोन

Fri, 19 Oct 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 19 Oct 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
bikers gang looted mobile phone from lady constable in agra
पीड़ित हेड कांस्टेबल आरती चौहान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बाइकर्स गैंग से अब पुलिसवाले भी सुरक्षित नहीं है। गैंग ने इस बार यूपी पुलिस की महिला हेड कांस्टेबल को शिकार बनाया है। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में बाइकर्स गैंग ने महिला सिपाही से 64 हजार रुपये का मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन


महिला सिपाही अपने घर के बाहर टहल रही थीं। तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों में बदमाशों के चेहरे कैद हो गए। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की, लेकिन वो हाथ नहीं आ सके। 
विज्ञापन


घटना गुरुवार शाम की है। मथुरा के एक थाने में तैनात हेड कांस्टेबल आरती चौहान छुट्टी पर घर आईं थीं। घर के बाहर कालोनी में टहल रहीं थी। तभी किसी परिचित का कॉल आया। वो मोबाइल पर बात करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झपट्टा मार छीन ले गए फोन

तभी लाल रंग की पैशन प्रो बाइक पर दो बदमाश आए। उन्होंने आगे जाकर टर्न किया। इसके बाद महिला सिपाही की तरफ बाइक लेकर आए। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। सिपाही ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। 

सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस आ गई। कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एक घर के बाहर लगे कैमरे में बदमाश कैद हो गए। अब पुलिस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान के प्रयास में लगी है। मोबाइल सैमसंग का था। उसकी कीमत तकरीबन 64 हजार रुपये थी। 

कालोनी में तीसरी घटना से दहशत का माहौल है। महिला सिपाही के भाई का कहना था कि दो महीने पहले एक महिला से बदमाश चेन लूट ले गए थे। वहीं एक महीने पहले एक युवती का पर्स लूट लिया गया था। एक के बाद एक वारदात हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed