फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Badaun road bypassed 3.5 km short

बदायूं रोड बाईपास हुआ 3.5 किलोमीटर छोटा

Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 13 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Badaun road bypassed 3.5 km short
Badaun road bypassed 3.5 km short
बदायूं रोड बाईपास की लागत कम करने की कोशिश चल रही है। पीडब्ल्यूडी ने रोड की लंबाई 11 किलोमीटर से घटाकर अब 7.5 किलोमीटर कर दी है। दो पुलों के बजाय अब केवल नकटिया नदी पर एक पुल एस्टीमेट में शामिल किया गया है। पीडब्ल्यूडी की टीम अपने एस्टीमेट को अंतिम रूप देने के लिए बदायूं रोड से रजऊ परसपुर तक दोबारा सर्वे करेगी। इसके बाद एस्टीमेट अगले माह तक शासन को भेजा जाएगा। 
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बदायूं रोड से रजऊ परसपुर तक बाईपास बनाने की घोषणा की थी। तब पीडब्ल्यूडी ने 11 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाने के लिए 257 करोड़ का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। शासन से उस एस्टीमेट को स्वीकृति नहीं मिल पाई क्योंकि दस गांवों के सौ से ज्यादा किसानों की जमीन रोड के बीच में आ रही थीं। जमीन अधिग्रहण की कठिन प्रक्रिया के चलते पीडब्ल्यूडी को अपना प्रोजेक्ट स्थगित करना पड़ा। भाजपा सरकार बनने के बाद पीडब्ल्यूडी ने बदायूं रोड बाईपास के निर्माण की कवायद फिर शुरू की है। अब बाईपास की लंबाई घटाकर 7.5 किलोमीटर कर दी है। बदायूं रोड बाईपास रजऊ परसपुर, सैदपुर, धारूपुर ठाकुरान, गोपालपुर, परगवां, उमरसिया और लखौरा से होकर निकलेगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों की टीम 15 जून के बाद दोबारा सर्वे करेगी। बाईपास के बीच में दो पुल बनाने का प्रस्ताव है। एक पुल रेलवे बनाएगा जिसकी लागत 49 करोड़ होगी जबकि दूसरा पुल नकटिया नदी पर बनाने का प्रस्ताव है जिसकी अनुमानित लागत 20 करोड़ रखी गई है। पूरे बाईपास की लागत 121 करोड़ प्रस्तावित है। एस्टीमेट को फाइनल टच देने से पहले पीडब्ल्यूडी लागत को इससे भी कम करने की कोशिश कर रहा है क्योंकि शासन से कम से कम लागत में बाईपास बनाने को कहा गया है। जून तक बदायूं रोड बाईपास का एस्टीमेट शासन को भेजा जा सकता है। 
विज्ञापन


बदायूं रोड बाईपास के पुराने एस्टीमेट लागत ज्यादा थी। अब इसकी लागत कम कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी की टीम जल्द ही एक बार फिर से पूरे रोड का सर्वे करेगी। इसके बाद एस्टीमेट को अंतिम रूप देकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।  बीएन शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed