{"_id":"5773f2d34f1c1b007479ad04","slug":"announcement-international-flights-will-start-from-chandigarh-now-from-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज, चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट को हरी झंडी, जानिए कब से?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज, चंडीगढ़ से इंटरनेशनल फ्लाइट को हरी झंडी, जानिए कब से?
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Jun 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
एअर इंडिया
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नवंबर से इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाएगी। यह सेवा सबसे पहले एयर इंडिया की तरफ से दुबई के लिए शुरू की जाएगी। जुलाई में शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बने नौ महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू नहीं हो पाई है। बीते 23 जून को पार्लियामेंट्री कमेटी ने एयरपोर्ट का दौरा किया था। पार्लियामेंट्री कमेटी के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर वाई फाई, रेस्टोरेंट, एटीएम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा नहीं होने पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी को फटकार लगाते हुए एक महीने में काम पूरा करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इसके बाद अधिकारी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू करने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट से जुड़े मानकों को अगर एयरपोर्ट पर पूरा कर लिया गया तो नवंबर में इंटरनेशनल विमान सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। सबसे पहले एयर इंडिया इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन शुरू करेगी और वह उड़ान दुबई के लिए होगी।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने शुरू की तैयारी इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए एयर इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कस्टम और इमीग्रेशन सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसे पूरा करने में अभी दो महीने का समय लग जाएगा। कस्टम ऑफिस बना दिया गया है, लेकिन इसे अभी तक अलॉट नहीं किया गया है।
मोदी दिखाएंगे इंटरनेशनल फ्लाइट को हरी झंडी सूत्रों की मानें तो नवंबर में पीएम मोदी यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट के संचालन पर झंडी दिखाएंगे। ईडब्ल्यूएस कोटे के मकानों की चाभी देने पीएम चंडीगढ़ नवंबर में आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्ष 2015 में किया था।
एम आर जिंदल, जीएम, एयर इंडिया ने बताया कि हम एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द ही शुरू करेंगे। सबसे पहले दुबई के लिए उड़ान शुरू करेंगे। हम इसके लिए तैयारी पूरी करने में जुटे हुए हैं। रनवे भी यहां का बन चुका है।
सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जितनी भी कमियां है इसे जल्द ही ठीक किर लिया जाएगा और इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन किया जाएगा।