फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   anger against Pakistan in mathura

पाकिस्तान हाय-हाय से गूंज उठा मथुरा

Thu, 04 May 2017 03:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Thu, 04 May 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
anger against Pakistan in mathura
पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश
हर किसी में पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश है। सोमवार को शहर, गांव और कस्बे से पाकिस्तान हाय-हाय से गूंजते रहे। जनपद भर में पाकिस्तान के पचास से भी ज्यादा पुतले जलाए गए। विभिन्न संगठनों ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भेजकर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की है। दो सैनिकों के सिर के बदले 100 के सिर की मांग गूंजती रही।
विज्ञापन


पाकिस्तानी सैनिकों के भारत के दो सैनिकों के सिर काटे जाने की घटना से मथुरा वासियों में आक्रोश है। सोमवार की सुबह से ही पाकिस्तान के खिलाफ शहर में प्रदर्शन शुरू हो गए। जगह-जगह पाकिस्तान के झंडे जलाए गए। पुतले फूंके गए।
विज्ञापन


युवा वाहिनी के सदस्यों ने होलीगेट पर पाकिस्तान का झंडा फूंका। उन्होंने सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक की ही तरह करारा जवाब देने की मांग की है। दीपक पंडित, वरुण पंडित, सचिन शर्मा, धीरज शर्मा, भीमा पहलवान, कृष्णा कुंतल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना भक्तों ने भी प्रदर्शन करके पाकिस्तान का पुतला फूंका। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि दो भारतीय सैनिकों के सिर के बदले पाकिस्तान के 100 सैनिकों के सिर लाने चाहिए। अनु शर्मा, राजकुमार शर्मा, सरदार गुरुवचन सिंह, रमेश दीक्षित आदि मौजूद रहे। वहीं मांट, नौहझील, वृंदावन, गोकुल, राया, बलदेव में भी पाकिस्तान के पुतले फूंके गए। कई संगठनों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि पाकिस्तान पर हमला किया जाए।

राया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक का पुतला और झंडा फूंक कर विरोध जताया। हाथरस रोड पर जुलूस निकाला गया। नेहरू पार्क पर पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, राकेश बंसल, मुकेश पाठक, जिलानी शाह, रहीस अल्वी, मुस्तकीम, खेलन बिहारी, सुनील चौधरी आदि शामिल थे।

भूतपूर्व सैनिकों ने पाक को जवाब देने की मांग की

भूतपूर्व सैनिक संघ ने अग्रवाल धर्मशाला में मीटिंग करके पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की। कैप्टन निरंजन प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान को जवाब देकर भारतीय सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना चाहिए। अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान पर हमला किया जाए। सूबेदार मेजर जवाहरलाल, हरचरन सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा, प्रेम सिंह, धर्मपाल सिंह, मदन सिंह, घनश्याम सिंह, भूदेव, यादराम, शिवचरन, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed