{"_id":"570ca1304f1c1b505e4a6ac4","slug":"anganwari-center-construction-through-mnrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इस काम पर भी खर्च होगा मनरेगा का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इस काम पर भी खर्च होगा मनरेगा का पैसा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में अब मनरेगा का पैसा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य पर भी खर्च हो सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अब मनरेगा का पैसा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य पर भी खर्च हो सकेगा। हिमाचल में सैकड़ों ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जो निजी भवनों में चल रहे हैं। बजट के अभाव के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
अब केंद्र सरकार ने मनरेगा के तहत इन केंद्रों को बनाने का फैसला लिया है। केंद्र ने इस बाबत प्रदेश सरकार को आदेश जारी कर दिए हैं। मनरेगा के तहत 5 लाख रुपये तक की राशि खर्च की जा सकती है। अगर इस पैसे से भवन का निर्माण नहीं होता है तो एसीडीएस फंड में भी दो लाख रुपये की राशि भवन निर्माण में व्यय की जा सकती है।
विज्ञापन
14 वित्तायोग के तहत भी आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालय आदि निर्माण के लिए पैसा खर्च किया जा सकता है। इससे पहले आंगनबाड़ी केंद्र के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया गया था। अब केंद्र सरकार ने मनरेगा के बजट के तहत भी पैसा खर्चने की बात कही है।
विज्ञापन