फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Agricultural minister surya pratap shahi reached Agricultural directorate

कृषि निदेशालय में अचानक पहुंचे कृषि मंत्री, स्कूल की तरह लगी अफसरों और कर्मचारियों की हाजिरी

Tue, 30 Jan 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Jan 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Agricultural minister surya pratap shahi reached Agricultural directorate
हाजिरी लेते कृषि मंत्री।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के मंगलवार को अचानक कृषि निदेशालय पहुंचने से हड़कंप मच गया। दस बजने के बाद भी कई अफसर और कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले।

विज्ञापन


उन्होंने सभी गेट बंद कराकर हाजिरी ली जिसमें करीब 20 प्रतिशत कर्मचारी और अफसर अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने इन सभी के एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उनके साथ राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


कृषि मंत्री इससे पहले भी कई बार औचक निरीक्षण के लिए निदेशालय पहुंच चुके हैं। उन्होंने निदेशालय की साफ-सफाई का हाल भी देखा और साफ-सफाई रखने को लेकर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉशरूम में पान-मसाले से फैली गंदगी को देखते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पान-मसाला खाकर थूकते हुए पाए जाने पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाए, यदि व्यक्ति पकड़ में नहीं आता है तो एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफ‌िसर पर 500 रुपए पर जुर्माना लगाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed