फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Afghan youth extracted from the brains of 16 bags full of bugs

पैरालाइज हो चुका था अफगान युवक, ऑपरेशन कर दिमाग से निकाली कीड़ों वाली 16 थैलियां

Mon, 24 Oct 2016 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 24 Oct 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
Afghan youth extracted from the brains of 16 bags full of bugs
द‌िमाग से न‌िकाले गए कीडे़े और अफगानी युवक (सफेद कुर्ते में) - फोटो : अमर उजाला

दिमाग में कीड़ों से भरी 16 थैलियों की वजह से लगभग अपंग हो चुके अफगान नागरिक गुल मोहम्मद (20) को एशियन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. मुकेश पांडेय की टीम ने नई जिंदगी दी है।

विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने गुल के दिमाग का ऑपरेशन कर सभी 16 थैलियां बिना टूटे हुए बाहर निकालीं। लगभग अपंग हो चुका गुल ऑपरेशन के पंद्रह दिन बाद ही चलने फिरने लायक हो चुका है। 
विज्ञापन


डॉ. मुकेश ने बताया कि इस बीमारी को हाईडेटिड सिस्ट कहा जाता है। यह वायरस कुत्तों के संपर्क में आने से इंसान के शरीर में प्रवेश करते हैं और फेफड़े, लीवर व मस्तिष्क को प्रभावित करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह मस्तिष्क में प्रवेश कर शरीर को पैरालाइज कर देते हैं

Afghan youth extracted from the brains of 16 bags full of bugs
अफगान युवक

यह मस्तिष्क में प्रवेश कर शरीर को पैरालाइज कर देते हैं। इन अंडों को शरीर से निकालना बेहद मुश्किल होता है। अगर इन्हें निकालते समय यह टूट जाएं तो सैकड़ों नए अंडे विकसित होकर शरीर को क्षति पहुंचा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जब गुल को अस्पताल लाया गया था, तब वह न तो चल पा रहा था और न ही उसके अंग काम कर रहे थे। जांच में गुल के दिमाग के अंदर 4 सेंटीमीटर के औसत आकार वाले 16 पानी के बुलबुले जैसी कीड़ों भरी थैलियां पाई गईं।

सबसे बड़ी अंडानुमा थैली का आकार 4.5 सेंटीमीटर का था। ऑपरेशन के बाद ठीक हुआ गुल अब पढ़ाई के लिए फिर से यूनिवर्सिटी जाने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed