फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused poured petrol on woman and tried to burn her alive In Mainpuri when she demanded money she had lent

Mainpuri: उधार दिए रुपये मांगे... तो पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश; हालत नाजुक

Tue, 09 Jul 2024 03:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Jul 2024 03:46 PM IST
सार

उधार दिए रुपये मांगे तो आरोपी ने पेट्रोल डालकर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन
accused poured petrol on woman and tried to burn her alive In Mainpuri when she demanded money she had lent
अस्पताल में भर्ती पीड़िता - फोटो : video grab

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मगंलवार को मोबाइल की दुकान पर महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। वारदात अंजाम देने वाला दुकानदार वहां से भाग निकला। गंभीर रूप से झुलसी गांव कांकन निवासी महिला को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वारदात रुपये के लेनदेन को लेकर अंजाम दी गई है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के कांकन गांव का है। गांव की रहने वाली दीपा चौहान दोपहर ज्योंती रोड स्थित लालपुर सथिनी निवासी युवक की दुकान पर आई थी। दुकानदार पर महिला के 80 हजार रुपये उधार थे। दोनों के बीच कहासुनी हुई। फिर अचानक महिला के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। महिला जली अवस्था में बाहर की ओर भागी। 
विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह से आग को बुझाया और महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां दीपा ने दुकानदार पर रुपये के विवाद में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी आ गई। इस बीच दुकानदार मौके से फरार हो चुका था। गंभीर रूप से घायल दीपा को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed