फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   58 Positive Cases Registered Of Dengue In Jammu Division, Know To Get Safe From Dengue

जम्मू में बढ़ने लगा डेंगू के डंक का प्रकोप, पांच और पाजिटिव, आंकड़ा 58 पहुंचा

Thu, 19 Sep 2019 04:57 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 19 Sep 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
58 Positive Cases Registered Of Dengue In Jammu Division, Know To Get Safe From Dengue
डेंगू (सांकेतिक) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
मानसून ढलने के साथ जम्मू संभाग में डेंगू के डंक मारने का प्रकोप बढ़ने लगा है। बुधवार को जम्मू में डेंगू के पांच और पाजिटिव मामले सामने आए, जबकि एक मामला राजोरी से आया है। यह मामला पंजाब में पीड़ित होकर राजोरी पहुंचा है। इसके साथ संभाग में अब तक डेंगू से 58 लोग पाजिटिव हो चुके हैं। सरकारी और निजी चिकित्सा संस्थानों संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पचास से अधिक संदिग्ध मरीजों के खून के नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन


डेंगू का मच्छर अब तक संभाग में जम्मू के अलावा सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजोरी, पुंछ सहित अन्य जिलों में दस्तक दे चुका है। डेंगू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि राहत यह है कि अभी तक किसी पीड़ित की मौत नहीं हुई है। इस समय वायरल बुखार भी सक्रिय है, जिससे संदिग्ध मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। अब तक जम्मू और सांबा जिले अधिक प्रभावित हुए हैं। 
विज्ञापन


संबंधित विभागों का मच्छरों के खिलाफ अभियान फीका नजर आ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर तक डेंगू के पाजिटिव मामले आ सकते हैं। जम्मू और आसपास के इलाकों में थोड़े अंतराल के बाद बारिश भी हो रही है, जिससे डेंगू के मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है। कई पाजिटिव मामलों में पीड़ित दूसरे राज्यों से पाजिटिव होकर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। अस्पतालों में पहुंच रहे संदिग्ध मरीजों पर नजर रखी जा रही है। इसमें पीड़ितों के खून के नमूने जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजे जा रहे हैं। जिला स्तर के संस्थानों में वहीं पर डेंगू की जांच की जा रही है। कुछ साल में जम्मू संभाग में डेंगू शांत रहा है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ साल के अंतराल के बाद डेंगू मामलों में बढ़ोतरी होती है।-डॉ. साखी मोहम्मद, स्टेट मलेरियाजिस्ट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed