{"_id":"5b277d524f1c1bed778b4922","slug":"5-most-dangerous-paths","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक मार्ग, यहां भूलकर भी जाने की मत सोचना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हैं दुनिया के 5 सबसे खतरनाक मार्ग, यहां भूलकर भी जाने की मत सोचना
प्रतीक मिश्रा, कानपुर
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी ने सच ही कहा है, अगर मौसम सुहाना हो तो सफर कब कट जाता है यह मालूम ही नही पड़ता। अपनी गाड़ी में बैठ कर प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए हम अपनी मंजि़ल तक पहुंच जाते हैं। कई बार अपनी मंजि़ल तक पहुंचने के लिए हमें ऐसे रास्तों से भी गुजरना पड़ता है जो कि सीधा मौत को गले लगाने के समान है।
नार्थ यंग्स रोड, बोलिविया
डेमो पिक
नार्थ यंग्स रोड, बोलिविया
इस रोड को खूनी रास्ते के नाम से भी जाता है। हर साल 100 से 200 लोगों की मौत यहां से गुजरते वक्त हो जाती है। नियमित अंतराल पर होती दुर्घटनाओं को देखते हुए सरकार ने इस रास्ते को बंद करना ही ठीक समझा, लेकिन दूसरी ओर जाने के लिए इकलौता रास्ता होने की वज़ह से इसे दोबारा खोल दिया गया।

जेम्स डेल्टन हाईवे, अलास्का
डेमो पिक
जेम्स डेल्टन हाईवे, अलास्का
नौसिखियों के लिए इस मार्ग पर गाड़ी चलाना खतरनाक साबित हो सकता है। इस हाईवे की लंबाई लगभग 600 किमी है। आमतौर पर इस रास्ते से सामान लाने और ले जाने वाले वाहन गुजरते हैं। इस रास्ते पर ना तो कोई रहता है और ना ही यहां कोई पेट्रोल पंप है। तेज हवा और धुंध के कारण आए दिन इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। हादसों को देखते हुए छोटे वाहनों को इस मार्ग पर ले जाना प्रतिबंधित है।

अटलांटिक ओशियन रोड, नार्वे
डेमो पिक
अटलांटिक ओशियन रोड, नार्वे
यह मार्ग समुद्र के ऊपर बना हुआ है। यात्रा के सुगम होने के बावजूद भी यहां कदम-कदम पर खतरा मौजूद है। इस मार्ग पर की गई एक छोटी सी चूक भी आपकी जान ले सकती है। नियंत्रण खोने के कारण कई बार लोगों की गाड़ियों के समुद्र में गिरने की घटनाएं सामनें आ चुकी हैं।

स्टेलवियो पास, इटली
डेमो पिक
स्टेलवियो पास, इटली
यह सड़क अपने टेढ़े-मेढ़े घुमाव और 1808 मीटर लम्बी ढलान की वजह से दुनिया भर में जानी जाती है। बड़े से बड़े चालक भी इस रोड पर जाने से कतराते हैं। नियंत्रण खोने की वजह से कई बार गाड़ियां इस रोड से खाई में जा गिर जाती हैं। आए दिन होने वाला भूस्खलन इस मार्ग को और भी खतरनाक बना देता है।