फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   4685 crore will be expense on smart city plan in faidabad

स्मार्ट सिटी के विकास पर खर्च होंगे 4685 करोड़ रुपये

Sat, 23 Apr 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
4685 crore will be expense on smart city plan in faidabad
- फोटो : डेमो फोटो

संशोधित स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में शहर के बेहतर विकास के लिए 4685.68 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही निगम की आय में भी बढ़ोत्तरी होने के  स्त्रोत दर्शाए गए हैं। यह जानकारी शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अनिल कुमार ने दी।

विज्ञापन


शामिल किए गए अन्य सुझावों में हाउसकीपिंग सुविधाओं वाले सार्वजनिक निजी भागीदारी पद्धति पर स्काई वे, मेट्रो व रेलवे स्टेशनों के साथ जुड़े स्मॉल वेंडिंग क्योस्क, फुटपाथ के रूप में पैदल यात्री पथ, अलग-अलग एनएमटी लेन, ओपन एयर जिम्रेजियम तथा प्रदूषण को कम करने और 'ग्रीन फरीदाबादÓ विकसित करने के उद्देश्य से राजमार्गों तथा सड़कों के साथ-साथ सघन पौधरोपण को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी प्रस्ताव में क्षेत्र आधारित विकास के लिए 2108 करोड़ रुपये, स्मार्ट मोबिलिटी इनिशिएटिव के लिए 377.67 करोड़ रुपये, स्मार्ट तथा टिकाऊ नागरिक अवसंरचना पहलों के लिए 543.63 करोड़ रुपये, स्मार्ट शहरीकरण के लिए 1186.70 करोड़ रुपये तथा पैन-सिटी सोल्यूशन के लिए 469.68 करोड़ रुपये का कुल प्रस्तावित व्यय शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गम की आय बढ़ाने के लिए जो विभिन्न परियोजनाओं को चिन्हित किया गया है उसमें प्रतिवर्ष 39.12 करोड़ रुपये का रेंटल राजस्व शामिल है। पब्लिक पार्किंग राजस्व प्रतिवर्ष अनुमानित 6.20 करोड़ किया गया है और निगम की जमीन बेचने पर 428.38 करोड़ रुपये एक मुश्त राजस्व मिलने का अनुमान लगाया गया है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी डीआर भास्कर ने बताया कि जून माह में फास्ट ट्रैक शहरों की सूची घोषित हो सकती है। इस बार का प्रस्ताव पहले की अपेक्षा बहुत ही अच्छा बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed