देश भर से 29 हजार हज यात्री पहुंचे मदीना, मेरठ से 630 रवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज-2018 का मुकद्दस सफर 14 जुलाई से जारी है, पूरे भारत से अभी तक 29 हजार हज यात्री हज के मुबारक अरकान पूरे करने के लिए मदीना पहुंच चुके हैं जहां से वह पवित्र स्थल मक्का के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा के लिए इस बार उत्तर प्रदेश का कोटा सभी राज्यों से ज्यादा रखा गया है।
उत्तर प्रदेश के 11 हजार हज यात्री
सऊदी सरकार के मुताबिक इस बार हज यात्रा के लिए भारत से एक लाख 75 हजार लोगों का कोटा निर्धारित किया गया है, जिसमें ऑल इंडिया हज कमेटी के द्वारा कुल एक लाख 28 हजार 500 लोगों का कोटा बाकी प्राइवेट टूर से हज यात्रा पर जाने के लिए 36500 लोगों का कोटा है। हज कमेटी की तरफ से नियुक्त जिला हज ट्रेनर हाजी सुहैल सिद्दीकी ने बताया कि पूरे देश के विभिन्न राज्यों से अभी तक लगभग 29 हजार हज यात्री मदीना पहुंच गए हैं इनमें उत्तर प्रदेश के 11 हजार हज यात्री भी शामिल हैं, प्रदेश का कोटा लगभग 32 हजार है।
पूरे देश में उत्तर प्रदेश से जाने वाले हज यात्रियों का कोटा अन्य राज्यों से अधिक बताया गया है। इनमें मेरठ से अभी तक करीब 630 हज यात्री यहां से रवाना हो चुके हैं। जिला हज ट्रेनर ने हज कमेटी के हवाले से जानकारी दी है कि सभी हज यात्री कल 23 जुलाई से मदीने से मक्का के लिए प्रस्थान करेंगे।