{"_id":"6b04502cd958f3e89101f82f","slug":"raipur-top-news-sai-government-takes-a-strict-stance-on-buying-and-selling-of-newborns-case-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर की बड़ी खबरेंः नवजात खरीद-फरोख्त मामले में साय सरकार सख्त; आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर की बड़ी खबरेंः नवजात खरीद-फरोख्त मामले में साय सरकार सख्त; आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार घायल
Mon, 23 Nov 2026 08:11 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:11 PM IST
सार
आज रायपुर शहर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें चर्चा में रहीं। इनमें नवजात खरीद-फरोख्त मामले में सरकार सख्त,
मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय घायल; आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को 10 साल पुराने विवाद में राहत,अब रिश्वतखोरी ने डुबोई साख, कोंडागांव: सीएम साय ने ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ किया लॉन्च खबर शामिल रहीं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
1.छत्तीसगढ़: नवजात खरीद-फरोख्त मामले में सरकार सख्त, अस्पताल का रद्द होगा लाइसेंस
विज्ञापन
रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ सरकार सख्त हुई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि संलिप्तता साबित होने पर अस्पताल का लाइसेंस रद्द और दोषी डॉक्टरों की डिग्री फ्रीज की जाएगी। पुलिस ने डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर
2.सीजी: मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय घायल; गृहग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए सीएम साय
छत्तीसगढ़ के मशहूर आदिवासी नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय चोटिल हो गये हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर में अपने साथ रायपुर लेकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
3.छत्तीसगढ़: आयुष विभाग के फार्मासिस्टों को 10 साल पुराने विवाद में राहत, चार महीने में वेतन निर्धारण के आदेश
उच्च न्यायालय ने आयुष विभाग के फार्मासिस्ट ग्रेड-दो कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2006 से स्वास्थ्य विभाग के समान वेतनमान और 2,400 रुपये ग्रेड-पे देने का आदेश दिया है। राज्य सरकार को चार महीने में वेतन पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
4. संघर्ष से सिपाही की बेटी पीएससी में पाई सफलता: अब रिश्वतखोरी ने डुबोई साख,मॉक इंटरव्यू का वीडियो हो रहा वायरल
अंबिकापुर के सामान्य परिवार से संघर्ष के बीच पढ़ाई करते हुए पीएससी में 21वीं रैंक हासिल कर जीएसटी में सहायक आयुक्त बनी अंचला गिरी को एसीबी ने डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। अंचला का मॉक इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डीसी रोड निवासी अंचला के पिता अजय गिरी आबकारी आरक्षक हैं। पढ़ें पूरी खबर
5. कोंडागांव: सीएम साय ने ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ किया लॉन्च; अब 730 किसानों की परंपरागत उपज को मिलेगी नई पहचान
अब कोंडागांव जिला प्रशासन की पहल पर किसानों के धान का संग्रहण, प्रसंस्करण, ग्रेडिंग और आकर्षक पैकेजिंग कर उसे ‘कोंडानार प्रीमियम राइस’ के नाम से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे स्थानीय धान को अलग पहचान मिलने के साथ किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त करने के अवसर बढ़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर
