फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Pulse polio vaccination campaign dose administered to children up to five years of age in Jagdalpur

Jagdalpur: पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान, पांच साल तक के बच्चों को पिलायी गई खुराक, BJP अध्यक्ष किरणदेव रहे मौजूद

Sun, 03 Mar 2024 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 03 Mar 2024 08:00 PM IST
सार

एक लाख 24 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Pulse polio vaccination campaign dose administered to children up to five years of age in Jagdalpur
भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने पिलाई खुराक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के अंतर्गत रविवार तीन मार्च को 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलायी गई। इस दौरान जिले के बस्तर विकासखण्ड के फरसागुड़ा में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी। वहीं जगदलपुर शहर के सीरासार चौक स्थित पोलियो बूथ में विधायक जगदलपुर किरण देव तथा कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी और लक्षित आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये जाने का आग्रह बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावकों से किया।

विज्ञापन

 

ज्ञात हो कि जिले के एक लाख 24 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हेतु बाजार, धार्मिक स्थल, मेले, मड़ई उच्च जोखिम क्षेत्रों, ईट भट्ठा, भवन निर्माण इत्यादि सहित दूरस्थ बसाहटों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी गई, साथ ही बस स्टैण्ड एवं रेल्वे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड में मोबाईल टीम द्वारा आने जाने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस हेतु शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के साथ समन्वय कर प्रचार-प्रसार किया गया। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में अभियान के पूर्व जागरूकता रैली निकाल कर जनजागरूकता निर्मित किया गया है।

विज्ञापन

 

जिले में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कार्ययोजना तैयार कर पृथक-पृथक दलों का गठन करने तथा वेक्सीन की उपलब्धता,वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित मॉनिटरिंग के लिये जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके चतुर्वेदी ने इस बारे में बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के प्रथम दिवस 3 मार्च को निर्धारित पोलियो बूथ में पोलियो की खुराक पिलायी गई है और अब 4 एवं 5 मार्च को दो दिवस तक गृह भेंटकर लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जायेगा। जिससे सभी लक्षित आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक देने कव्हरेज हो सके। इस दिशा में पंचायत प्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों,पटेल-कोटवार और महिला एवं बाल विकास,स्कूल शिक्षा, आदिवासी विकास,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभागों के मैदानी अमले का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed