{"_id":"5a15d0384f1c1b95188b5a58","slug":"zirakpur-4-year-girl-raped-by-30-year-old-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : बिस्कुट व चॉकलेट के बहाने साढ़े 4 साल की नाबालिग से रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : बिस्कुट व चॉकलेट के बहाने साढ़े 4 साल की नाबालिग से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 30 वर्षीय युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और मौका पाकर उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। दूसरी ओर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
वहीं, पकड़े गए आरोपी की पहचान राजू (30) निवासी गांव अभयपुर, सेक्टर-19 (पंचकूला) के रूप में हुई है, जो निजी फैक्टरियों में बतौर दिहाड़ीदार कार्य करता है। अब्दुल निवासी गांव अभयपुर, सेक्टर-19 (पंचकूला) ने बलटाना पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि मंगलवार को उसकी साढ़े 4 साल की बेटी घर पर खेल रही थी, जिसको उसके ही गांव का रहने वाला राजू बिस्कुट और चाकलेट खिलाने के बहाने साथ ले गया।
इसके बाद आरोपी राजू उसकी बेटी को बलटाना पुलिस चौकी के पीछे घनी झाड़ियों में ले गया, जहां उसने मौका पाकर शिकायतकर्ता की बेटी के साथ रेप कर दिया। दूसरी ओर, मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार देर शाम तक शिकायतकर्ता की बेटी गुम हो गई, जिसने पुलिस चौकी में बेटी के गुम होने की शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
वहीं, बेटी के गुम होने का बुधवार तक पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, जिसके बाद पता चला कि उसकी नाबालिग बेटी को राजू अपने साथ कही ले गया है। परिजनों ने लोगों से मिली जानकारियों के अनुसार बेटी की तलाश शुरू की तो आरोपी राजू को उन्होंने बलटाना पुलिस चौकी के पीछे झाड़ियों में से काबू करके पुलिस के हवाले किया। दूसरी ओर, पुलिस ने राजू को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
अब्दुल की शिकायत पर राजू निवासी अभयपुर खिलाफ पुलिस ने रेप एवं पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया हैं, जिसको कल वीरवार अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
- सरताज सिंह, सहायक इंस्पेक्टर कम इंचार्ज, बलटाना पुलिस चौकी।