फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youths pelted stones at the houses of the accused

Chandigarh News: आरोपियों के घरों पर युवकों ने किया पथराव

Tue, 28 Jan 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youths pelted stones at the houses of the accused
चंडीगढ़। सेक्टर-52 स्थित डॉ. अमन शॉप के पास शुक्रवार को एक युवक से मारपीट कर चाकू से हमला किया गया। हमले में सेक्टर- 52 निवासी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर- 36 थाना पुलिस ने घायल सेक्टर 52 निवासी अभिषेक, संजय, अतुल, शिवम और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं। इस घटना के सोमवार को एक दर्जन से अधिक युवकों ने आरोपियों के घर पर डंडों से हमला कर पथराव किया। आरोपी अभिषेक की मां और अन्य आरोपियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि हमलावर घायल गौतम के दोस्त और परिजन हैं। इस मामले में एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दर्जन से ज्यादा युवक हाथों में डंडे लेकर सेक्टर 52 कॉलोनी में भागते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपियों के परिजनों की शिकायत के बाद सेक्टर- 61 चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्या है मामला : घटना 24 जनवरी की है। गौतम अपनी दुकान के पास खड़ा था। तभी अभिषेक, अतुल, संजय, शिवम और अन्य ने गौतम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने गौतम के कान, बाजू और पीठ पर चाकू से हमले किए। घायल अवस्था में गौतम को जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया। सेक्टर- 61 चौकी प्रभारी गुरजीवन सिंह ने बताया कि इस घटना से कुछ दिन पहले आरोपियों के साथियों से मारपीट हुई थी, जिसमें गौतम के दोस्त शामिल थे। आरोपियों ने गौतम से कहा कि उस वारदात में वह भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed