फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   youth wing of HSGMC against Task Force of HGPC

टास्क फोर्स के मुकाबले HSGMC का युवा विंग

Sat, 02 Aug 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sat, 02 Aug 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
youth wing of HSGMC against Task Force of HGPC

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) ने अपने युवा विंग का गठन कर दिया है। हालांकि यह विंग हरियाणा में गुरुघरों में सेवा की कमान संभालेगा।

विज्ञापन


लेकिन एचएसजीएमसी का मानना है कि यह विंग एसजीपीसी द्वारा तैनात किए गए टास्क फोर्स का भी सामना करेगा। युवा विंग पांच अगस्त को कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही से कामकाज संभाल लेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को एचएसजीएमसी युवा विंग ने सिख जत्थेबंदियों सहित युवा प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस बाबत ऐलान किया।

हरियाणा के सिख संगत से साथ चलने की अपील

youth wing of HSGMC against Task Force of HGPC

बैठक में अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा की कमेटी बन चुकी है और हरियाणा सरकार द्वारा कानूनी रूप से गठन करते हुए मान्यता भी दे दी है। उन्हें अब गुरुघरों की सेवा संभालनी है। इसके लिए चाहे उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े, वे पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी सिख जत्थेबंदियों सहित सिख संगत मंगलवार को सुबह 11 बजे डेरा कार सेवा कलंदरी गेट में इकट्ठे होकर गुरु साहिबान के आगे अरदास करने के बाद 12 बजे कुरुक्षेत्र रवाना होंगे।

उन्होंने हरियाणा सिख संगत से अपील की कि गुरुघर की सेवा संभालने के लिए जा रहे सिख जत्थेबंदियों के साथ चलें।

एचएसजीएमसी के समर्थन के लिए जताया आभार

youth wing of HSGMC against Task Force of HGPC

अरोड़ा ने एचएसजीएमसी को समर्थन देने वाली सभी संस्थाओं, तख्त श्री हुजूर साहिब, हरियाणा पंजाबी सभा, हरियाणा ब्राह्मण सभा, इंडिया अंगेस्ट करप्शन, भारतीय किसान यूनियन का आभार जताया।

इस मौके पर मनमोहन सिंह डबरी, बलविंद्र सिंह विर्क, हरविंद्र सिंह व गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा जिला प्रधान बाबा बलविंद्र सिंह, बाबा लखविंद्र सिंह, लबाना बिरादरी के प्रधान जरनैल सिंह, रामगढिया बिरादरी के प्रधान सुच्चा सिंह, रंगरेटा बिरादरी से जोगिंद्र सिंह, हरभजन सिंह निगदू, नरेंद्र सिंह कत्याल,  कुलदीप सिंह वडै़च, अमरजीत सिंह बांसा, दिलप्रीत सिंह, कुलविंद्र सिंह निगदू, फौजा सिंह, अवतार सिंह फौजी, गुरविंद्र सिंह, इकबाल सिंह, जगजीत सिंह व संजय बत्तरा भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed