फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth police Expert break cyber crime network in Haryana

हरियाणा में अब साइबर क्राइम का नेटवर्क तोड़ेंगे युवा एक्सपर्ट, विशेषज्ञों की एसटीएफ गठित

Wed, 25 Jul 2018 09:46 AM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Youth police Expert break cyber crime network in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी साइबर क्राइम की चुनौतियों बढ़ने लगी है। क्रिमिनल के इन्हीं नए साइबर चैलेंज से निपटने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी अपने नए युवा एक्सपर्ट के बूते कमर कस ली है। हरियाणा पुलिस में अभी हाल ही में भर्ती हुए नए युवा विशेषज्ञ इस चुनौतियों से न केवल जूझेंगे, बल्कि अपराधियों का साइबर नेटवर्क भी तोड़ेंगे। इसके लिए हरियाणा पुलिस ने पहली बार सौ से अधिक एक्सपर्ट युवाओं की एसटीएफ का गठन किया है, जो पूरी तरह से साइबर क्राइम पर ही काम करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस में अभी हाल ही में काफी संख्या में नए युवाओं की भर्ती हुई है। इन युवाओं में काफी ऐसे हैं, जिन्होंने एमसीए, एमटेक इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग व आईटी इंजीनियरिंग इत्यादि डिग्री हासिल की हुई है। इसके बावजूद इन युवाओं ने आईटी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की बजाए, हरियाणा पुलिस ज्वाइन की है। इन्हीं आईटी एक्सपर्ट युवाओं की भर्ती से जहां हरियाणा पुलिस के आला अफसर उत्साहित है, वहीं इन अफसरों ने इन युवा विशेषज्ञों का इस्तेमाल साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूती से करने का फैसला लिया है। ये युवा एक्सपर्ट पुलिस के पुराने एवं अनुभवी साइबर एक्सपर्टस के साथ मिलकर अपराधियों के खिलाफ काम करेंगे।
विज्ञापन


 

इस तरह के साइबर क्राइम आ रहे सामने

Youth police Expert break cyber crime network in Haryana
सांकेतिक तस्वीर
हरियाणा में पिछले कुछ वर्षों में यदि देखें तो कई तरह के साइबर क्राइम सामने आए हैं। अब तो बड़े गैंगस्टर भी अपनी बात कहने का बड़ा माध्यम सोशल मीडिया को ही चुन रहे हैं। बदमाश क्राइम करते हैं और फिर सोशल मीडिया पर धमकी इत्यादि पोस्ट कर अपराध के बाद अपनी सक्रियता दिखाता है।

इसके अलावा हरियाणा में कंप्यूटर सोर्स डाक्यूमेंट टेंपरिंग, हैकिंग, अश्लील पोस्ट, फेलियर इन कंपलाइंस, अनाधिकृत एसेस, फर्जी डिजिटल सिग्नैचर, गोपनीयता भंग करना, ईमेल हैकिंग, वेबसाइट हैकिंग, नेट बैकिंग फ्रॉड, साइबर स्टॉकिंग, साइबर डिफामेशन, जॉब स्कैम, जॉब फ्रॉड, डॉटा थेफ्ट, आईडेंटिटी थेफ्ट, फेक प्रोफाइल, ऑनलाइन फ्रॉड व फिशिंग ईमेल्स, डेबिट कार्ड, एटीएम व क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, थ्रेटिंग कॉल्स एंड एसएमएस, मोबाइल फोन कंप्लेंट, लॉटरी फ्रॉड, लोन फ्रॉड इत्यादि साइबर क्राइम के तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिनके खिलाफ विभिन्न जिलों में केस भी दर्ज हो चुके हैं।

पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी अपराधियों ने क्राइम करने का तरीका काफी बदल लिया है। क्रिमिनल्स अब सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय है। इसलिए साइबर एक्सपर्टस की एसटीएफ की जरूरत महसूस हुई है। इस बार की भर्ती में बहुत से युवा आईटी एक्सपर्ट है। वे अपनी पढ़ाई में इसका अनुभव ले चुके हैं, लिहाजा इन युवाओं के अनुभव का इस्तेमाल अब साइबर क्राइम के नेटवर्कको तोड़ने में किया जाएगा। - सौरभ सिंह, आईजीपी, स्पेशल क्राइम ब्रांच, हरियाणा पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed