{"_id":"6342e7b7cbc1954edf3a8819","slug":"youth-of-village-roorkee-died-after-truck-overturns-in-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehgarh Sahib: ऑस्ट्रेलिया में ट्रक पलटने से युवक की मौत, ढाई साल पहले हुई थी शादी, गांव में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehgarh Sahib: ऑस्ट्रेलिया में ट्रक पलटने से युवक की मौत, ढाई साल पहले हुई थी शादी, गांव में मातम
Sun, 09 Oct 2022 08:57 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 09 Oct 2022 08:57 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया की पुलिस अभी ट्रक पलटने के कारणों की जांच कर रही है। मनजीत सिंह के शव का शनिवार को गांव रुड़की में अंतिम संस्कार किया गया। मनजीत की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
मनजीत सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के मैलबर्न शहर में एक सड़क दुर्घटना के दौरान फतेहगढ़ साहिब के गांव रुड़की निवासी 28 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव रुड़की की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मनजीत सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, माता-पिता और एक भाई है। मनजीत सिंह एक किसान परिवार से है।
विज्ञापन
मनजीत सिंह मनी की शादी जनवरी 2020 में गांव खेड़ा निवासी तेजिंदर कौर से हुई थी। शादी के बाद करीब एक महीने बाद ऑस्ट्रेलिया चला गया था। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान वह भारत वापस नहीं आ सका। रविवार को ऑस्ट्रेलिया से अपने भाई मनजीत सिंह का पार्थिव शरीर लेकर गांव रुड़की पहुंचे नरिंदर सिंह ने बताया कि वह और उनके भाई मनजीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।
विज्ञापन
मनजीत सिंह भी वहां ट्रक चलाते थे। कुछ दिन पहले जब मनजीत सिंह अपना ट्रक लेकर जा रहा था तभी उसका ट्रक ऑस्ट्रेलिया के मैलबर्न शहर के पास अचानक पलट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस अभी ट्रक पलटने के कारणों की जांच कर रही है। मनजीत सिंह के शव का शनिवार को गांव रुड़की में अंतिम संस्कार किया गया। मनजीत की मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन