फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Festival in DAV PG College Karnal, Haryana

तैयारीः 13 साल बाद करनाल में 'यूथ फेस्टिवल', 9 अक्टूबर से होगा आगाज, 72 कॉलेज करेंगे भागीदारी

Tue, 17 Sep 2019 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 17 Sep 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival in DAV PG College Karnal, Haryana
यूथ फेस्टिवल की तैयारियों के लिए बैठक में हिस्सा लेने आए कॉलेजों के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
13 साल बाद हरियाणा के करनाल में यूथ फेस्टिवल होने जा रहा है, जिसका आगाज नौ अक्टूबर से होगा और करीब 72 कॉलेज इसमें हिस्सा लेंगे। तीन दिवसीय इस युवा महोत्सव की मेजबानी करनाल के डीएवी पीजी कॉलेज के पास रहेगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के करनाल जोन के 72 कॉलेज इस महोत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अब से करीब 13 साल पहले शहर के गुरु नानक खालसा कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल हुआ था। उसके बाद किसी भी कॉलेज ने इसके लिए पहल नहीं की। अब इतने सालों बाद डीएवी पीजी कॉलेज ने मेजबानी के साथ इस दिशा में पहल की है। सोमवार को महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक हुई, जिसमें सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल व प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


तीन दिन में होंगे करीब 28 इवेंट
जोनल यूथ फेस्टिवल में तीन दिन में 28 इवेंट होंगे। इनमें कोरियोग्राफी, पॉप सॉन्ग हरियाणवीं, संस्कृत ड्रामा, माईम, क्लासिक डांस सोलो, इंडियन ऑर्केस्ट्रा, सोलो डांस हरियाणवीं फीमेल एंड मेल, फोक सॉन्ग हरियाणवीं सोलो, हरियाणवीं गजल, फोक सोंग, जर्नल लाइट वोकल इंडियन, हरियाणवीं स्किट, ग्रुप डांस जर्नल, रसिया ग्रुप डांस, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी, ग्रुप सॉन्ग जर्नल, सॉन्ग क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंटरनेशनल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, सोलो इंस्ट्रूमेंटल हरियाणवी, आर्केस्ट्रा, ग्रुप डांस हरियाणवी, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो व ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों को अलॉट किए टीम नंबर

मेजबान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रामपाल सैनी ने बताया कि सभी कॉलेज प्रतिनिधियों को टीम नंबर अलॉट कर दिए गए हैं, जो कॉलेज की पहचान होंगे। क्षेत्रीय महोत्सव के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जो भी नियम बनाए गए हैं, वो सभी को बता दिए गए हैं। इसके साथ ही महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बैठक में डीएवी पीजी कॉलेज की युवा एंव सांस्कृतिक विभाग की संयोजक डॉ. पूनम वर्मा, चौधरी देवी लाल मेमोरियल कॉलेज शिवाह पानीपत से डॉ. केएस ढिल्लो, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा, केवीए डीएवी वूमेन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुजाता गुप्ता, डीएवी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्य डॉ. राकेश संधू, शहीद ऊधम सिंह कॉलेज, इन्द्री से डॉ. नीतू वर्मा, आर्य कन्या गुरुकुल मोर माजरा के डॉ. मलिक, गुरु ब्रहमानंद कॉलेज कैराना के डॉ. नरसीदास, डॉ. गुरविंदर सिंह, डॉ. वीर सिंह, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत से डॉ. संगीति गुप्ता, आर्य कॉलेज पानीपत से डॉ. रामनिवास और दयाल सिंह कॉलेज से डॉ. राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed