{"_id":"57d575464f1c1bbc61318a30","slug":"youth-congress-workers-protest-against-bjp-govt-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे यूथ कांग्रेसी, BJP के विरोध में नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में सड़कों पर उतरे यूथ कांग्रेसी, BJP के विरोध में नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूथ कांग्रेस ने चंडीगढ़ में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अध्यक्ष हरमेल केसरी ने इसे लीड किया। विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण बढ़ाए गए रेल किराए थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु जी तेरी कैसी माया, रेल किराया फिर बढ़ाया। प्रभु जी रहम करो, रेल किराया कम करो। अच्छे दिन कब आएंगे, मोदी जी जब जाएंगे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर हरमेल केसरी ने कहा कि चंडीगढ़ से दिल्ली शताब्दी का फ़ेयर आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है। मोदी सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है। आम आदमी सुबह जब सोकर उठता है तो उसे मालूम होता कि पेट्रोल, रसोई गैस ओर रेलवे का सफ़र कितना मंहगा हो चुका होता है। सभी मंत्रालय सरकार की नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। पिछले चुनाव में अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार अब लोगों को बुरे दिन दिखा रही है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ग़रीब आदमी का ध्यान आज तक केवल कांग्रेस पार्टी ने ही रखा है। उन्होंने जनता से अपील की अगर लोग गरीबों का ध्यान रखने वाली सरकार चाहते है, अच्छे दिनों की सरकार चाहते है तो आने वालों दिनों में देश के किसी भी कोने में चुनाव हो तो कांग्रेस पार्टी को ही वोट दें। इस प्रदर्शन में आशीष गजनवी, संजीव बिरला, नवदीप सिंह, रवि, सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, परदीप, मनीष वर्मा, मनोज कुमार, आशू, संदीप सिंह हनी, अश्वनी बहोत, राम मेहर इनदौरा और सागर भी उपस्थित रहे।