{"_id":"616e76dea6046b5f637a5fc4","slug":"youth-congress-unique-protest-against-rising-fuel-prices-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल व गैस को लॉकर में रखवाने के लिए जुटे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल व गैस को लॉकर में रखवाने के लिए जुटे कार्यकर्ता
Tue, 19 Oct 2021 01:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:24 PM IST
सार
ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। यहां युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैंक लॉकर में डीजल-पेट्रोल व गैस रखने पहुंचे।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर में दोपहर को पहुंचे और तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पता नहीं पेट्रोल-डीजल और गैस कितना महंगी होगी, इसलिए इन्हें बचाकर रखना होगा। कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल और गैस को लॉकर में रखने पहुंचे। इस दौरान बैंक के बाहर लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने बताया कि भाजपा सरकार ने सभी के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ाने की जिद पर अड़ी है। सरकार जिद से नहीं चलती है। भाजपा के नेताओं और प्रधानमंत्री ने चुनावी सभाओं और विभिन्न प्रचार माध्यमों से कहा था कि 'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार।'
विज्ञापन
देश की जनता को गुमराह कर भाजपा ने वोट हासिल किया है। महंगाई बहुत बढ़ गई है। कोरोना के कारण बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। सरकार किसी की सुन नहीं रही है। सरकार मनमानी कर रही है। यही वजह है कि युवा कांग्रेस को मैदान में उतरना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस भाजपा की नीतियों का विरोध कर रही है। यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
लुबाना ने कहा कि इस प्रदर्शन को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शन में युवा नेताओं में परीक्षित राणा, दीपक लुबाना, नवदीप सिंह, धीरज कुमार, रवि पराशर, जानू मलिक, प्रताप राणा जॉनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।