फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Congress unique protest against rising fuel prices in Chandigarh

चंडीगढ़: युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल व गैस को लॉकर में रखवाने के लिए जुटे कार्यकर्ता

Tue, 19 Oct 2021 01:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Oct 2021 01:24 PM IST
सार

ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस ने अनोखा प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया। यहां युवा कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता बैंक लॉकर में डीजल-पेट्रोल व गैस रखने पहुंचे। 

विज्ञापन
Youth Congress unique protest against rising fuel prices in Chandigarh
यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सेक्टर-17 के बैंक स्क्वायर में दोपहर को पहुंचे और तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पता नहीं पेट्रोल-डीजल और गैस कितना महंगी होगी, इसलिए इन्हें बचाकर रखना होगा। कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल और गैस को लॉकर में रखने पहुंचे। इस दौरान बैंक के बाहर लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रधान मनोज लुबाना ने बताया कि भाजपा सरकार ने सभी के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई बढ़ाने की जिद पर अड़ी है। सरकार जिद से नहीं चलती है। भाजपा के नेताओं और प्रधानमंत्री ने चुनावी सभाओं और विभिन्न प्रचार माध्यमों से कहा था कि 'बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार भाजपा सरकार।'
विज्ञापन


देश की जनता को गुमराह कर भाजपा ने वोट हासिल किया है। महंगाई बहुत बढ़ गई है। कोरोना के कारण बहुत से लोगों की नौकरियां चली गईं। लोगों का जीवन जीना मुश्किल हो गया है। सरकार किसी की सुन नहीं रही है। सरकार मनमानी कर रही है। यही वजह है कि युवा कांग्रेस को मैदान में उतरना पड़ रहा है। युवा कांग्रेस भाजपा की नीतियों का विरोध कर रही है। यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुबाना ने कहा कि इस प्रदर्शन को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शन में युवा नेताओं में परीक्षित राणा, दीपक लुबाना, नवदीप सिंह, धीरज कुमार, रवि पराशर, जानू मलिक, प्रताप राणा जॉनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed