पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस-एनएसयूआई का प्रदर्शन, रस्सियों से खींची कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान दो दर्जन से भी अधिक युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस पकड़कर सेक्टर-34 के थाने में ले गई। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
यह प्रदर्शन युवा कांग्रेस के प्रभारी शीश पाल खैरवार और चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के नेतृत्व में हुआ। इस प्रदर्शन का आक्रोश मार्च नाम दिया गया। युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अपनी शर्ट उतारकर वाहनों को रस्से के सहारे खींच रहे थे। कार को खींचकर प्रदर्शन करते हुए बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर जाने लगे तो मौजूद पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया।
यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
इस मौके पर महासचिव आशीष गजनवी, अभिषेक शर्मा, सचिव रवि पराशर, दीपक लुबाना, साहिल दुबे, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगिया, अधिवक्ता नूतन, बलकार सिंह विक्टर, सुनील यादव, जिला-एक उप प्रधान धीरज गुप्ता, नरिंदर गांधी, जिला-2 उप प्रधान उमेश कुमार, सचिव सुखदेव सिंह, शानू खान, सुखदेव भूरिया, सनी, कैलाश, अजय सहित अन्य युवा नेता उपस्थित रहे।
टैक्स के नाम पर तिजोरी भर रही सरकार
प्रभारी शीशपाल खैरवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति स्पष्ट न होने के कारण महंगाई से जो राहत जनता को मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल पा रही है। जनता को मिलने वाले लाभ से मोदी सरकार टैक्स के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही है और लोग इस सरकार से परेशान हैं।
गरीब और मध्यम वर्ग की खुशियां छीनीं
उप-प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर मध्यम वर्ग और गरीब वर्ग के लोगों की खुशियां छीन ली हैं। भाजपा सरकार ने सस्ता राशन, कम कीमत पर तेल और गरीब आदमी को अच्छे दिन लाने का वादा कर सरकार में आई। लेकिन सभी वादे झूठे साबित हुए। अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि मोदी की इस झूठी सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की ओर से आने वाले समय में भी प्रदर्शन जारी रहेंगे।
रिक्शा से कार खींचकर किया प्रदर्शन
इधर, एनएसयूआई सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर- 15 में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ईंधन के रेट बढ़ने से महंगाई तेजी से बढ़ रही है। आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। अर्थव्यवस्था की गिरावट पर भी कार्यकर्ताओं ने बात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रिक्शा से कार खींचकर प्रदर्शन किया।
एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय चेयरमैन मनोज लुबाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेक्टर-15 पहुंचे। यहां प्रदर्शन की रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पेट्रोल व डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। परिवहन महंगा हो रहा है। सब्जियां आदि इनके जरिए आ रही हैं तो महंगी हो रही हैं।
राशन आदि भी महंगा हो रहा है। आम आदमी की जेब पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। वर्तमान में कोरोना का प्रसार तेजी से हो रहा है। सरकार को इस समय लोगों को राहत देनी चाहिए थी लेकिन इस समय आम लोगों की महंगाई से कमर टूट रही है। इस पर केंद्र सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार फेल हो गई है। इस मौके पर मनप्रीत माहल, तरलोचन सिंह, राजकरन, अतिंदरजीत रोबी, सर्वोत्तम राणा, अंकित नैन, मोहित अरोरा मौजूद रहे।