{"_id":"a7b62010b7fed0ed1ff6bde6f4fbb10c","slug":"youth-beats-college-secuirty-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदर डांस हो रहा था , बाहर कर्मचारी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदर डांस हो रहा था , बाहर कर्मचारी की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। डा. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में शनिवार को टैलेंट शो के दौरान जहां स्टॉफ, विद्यार्थी एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी डांस का लुत्फ उठा रहे थे, वहीं कॉलेज के प्रवेश द्वार पर अज्ञात युवकों ने कॉलेज के कर्मचारी पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज में अफरातफरी मच गई। घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को कॉलेज में टैलेंट शो का आयोजन किया गया, जिसमें बाहरी युवकों को प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस सहायता ली गई थी।
साथ ही कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी बुजुर्ग कर्मचारी चंद्रभान प्रवेश द्वार पर ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान जब सभी विद्यार्थी, स्टॉफ सदस्य एवं पुलिस कर्मचारी टैलेंट शो का आनंद ले रहे थे, तो प्रवेश द्वार पर तैनात चंद्रभान पर कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। दरअसल, चंद्रभान ने इन युवकों को अंदर नहीं घुसने दिया, जिस पर उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना से मचा हड़कंप
घटना की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान हड़कंप मच गया। बुजुर्ग कर्मचारी पर हुए हमले के कारण विद्यार्थियों ने रोष जताया और उन्होंने हमलावर युवकों को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घायल चंद्रभान को बाद में पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, कार्यक्रम समाप्ति के बाद विद्यार्थियों ने खुद ही बाहर निकलते समय सभी बच्चों के पहचान पत्र भी चेक किए। लेकिन बाहरी युवकों का सुराग नहीं मिल पाया।
सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं : प्राचार्य
कॉलेज के प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियाें को इस बारे में जानकारी दे दी गई है। कॉलेज में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल किए जाने के बाद पुलिस को लिखित में शिकायत दी जाएगी।
लिखित में शिकायत के बाद कार्रवाई : पुलिस
क्योड़क पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार सैनी ने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यदि कोई लिखित शिकायत मिलती है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी।