फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with 20 grams drug

20 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Jun 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 20 grams drug
मनीमाजरा। रात्रि कर्फ्यू में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने चेकिंग में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। डॉल्फिन चौक के समीप गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनगढ़ के रहने वाले 26 वर्षीय विनय के तौर पर हुई है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आईटी पार्क थाना प्रभारी शादी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम चौक के समीप नाकाबंदी करके चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। आरोपी पैदल ही चौकी की तरफ आ रहा था। इस दौरान जैसे ही पुलिस पर नजर पड़ी तो अचानक पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा, पर तैनात मुलाजिमों ने उसे दबोच लिया। उसकी जेब से 20 ग्राम हेरोइन मिली।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आरोपी विनय खुद भी नशा करता है। जब धीरे-धीरे नशे के लिए पैसे कम पड़ने लगे तो उसने नशे की सप्लाई करनी शुरू कर दी, ताकि उसके नशे के पैसे भी निकल पाए। इसकी जानकारी थाना पुलिस को एक सप्ताह पहले ही लग चुकी थी। इस पर एक मुलाजिम की ड्यूटी आरोपी विनय पर नजर रखने के लिए लर्गाई थी। उसी की सूचना पर आरोपी विनय को हेरोइन लेकर जाते हुए गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed