फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth arrested with 15 grams of chitta in Sector-22

सेक्टर-22 में 15 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 05 Nov 2020 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 15 grams of chitta in Sector-22
चंडीगढ़। सेक्टर-22ए के सरकारी स्कूल के पास से सेक्टर-17 थाना पुलिस ने युवक को 15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान सेक्टर-22-बी के मकान नंबर-1331 निवासी दिनकर भारद्वाज उर्फ गिन्नी भारद्वाज (26) के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार व एसएचओ-17 राम रत्न शर्मा की निगरानी में पुलिस टीम ने सेक्टर-22ए के सरकारी स्कूल के पास नाकाबंदी की हुई थी। चेकिंग के दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे वहीं दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह 12वीं का छात्र है और दिल्ली व पंजाब से चिट्टा लाकर शहर में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed