फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young voters going to play important role in ten Lok Sabha seats of Haryana

Haryana: युवा बदलेंगे सियासी हवा का रुख, हरियाणा में 18-30 साल के 25 फीसदी वोटर...गुरुग्राम में सबसे ज्यादा

Fri, 12 Apr 2024 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 03:26 PM IST
सार

हरियाणा की हर लोकसभा सीटों पर युवा मतदाताओं की संख्या चार लाख से लेकर साढ़े छह लाख के बीच हैं। इनकी शक्ति को पहचानते हुए भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी फोकस कर रहे हैं। दोनों ही दल अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर चर्चित वीडियो क्लिप, गाने और मीम्स के जरिये अपनी बात रखने के साथ विरोधियों की पोल खोल रहे हैं। 

विज्ञापन
Young voters going to play important role in ten Lok Sabha seats of Haryana
मतदान, वोटिंग - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में हरियाणा की दसों लोकसभा सीट पर इस बार युवा मतदाता महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। राज्य में 18 से 30 साल की उम्र के कुल मतदाताओं की संख्या 48 लाख 66 हजार 778 है। इनमें से 28 लाख युवक और करीब 20 लाख युवतियां हैं। 
विज्ञापन


अहम बात यह है कि इन युवाओं का मतदान प्रतिशत 75 फीसदी से ज्यादा का रहा है, इसलिए इनका वोट जिस भी राजनीतिक दल की ओर गया तो उसकी तकदीर बदल जाती है। हरियाणा में कुल 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता हैं। इनमें से एक चौथाई तो युवा वोटर ही हैं। 
विज्ञापन


युवा मतदाता जोश में होता है और घर से मतदान के लिए जरूर निकलता है। पिछले चुनाव में इनका मतदान प्रतिशत 75 फीसदी से ज्यादा दर्ज हुआ था। राज्य की गुरुग्राम लोकसभा सीट में 18 से 30 साल की उम्र के करीब छह लाख 59 हजार 705 मतदाता हैं। वहीं, सबसे कम अंबाला लोकसभा क्षेत्र में है। इस सुरक्षित सीट पर करीब चार लाख 12 हजार 520 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लाख 63 हजार फर्स्ट टाइम वोटर हरियाणा में 18 से 19 साल का तीन लाख 63 हजार 491 मतदाता पहली बार मतदान करेगा। इनमें 2,43,133 युवक व 1,20,339 युवतियां हैं, जबकि 19 ट्रांसजेंडर हैं। हालांकि, हरियाणा में 26 अप्रैल तक लोग अपना मत बनवा सकते हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से सभी जिलों में नए मतदाताओं के पंजीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है, ऐसे में मतदाताओं का यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

किस लोकसभा में 18-30 साल के कितने मतदाता 
सीट                 युवक          युवतियां     ट्रांसजेंडर       कुल

अंबाला             248024     164451     45            412520 
कुरुक्षेत्र             254626     175430     11            430067 
सिरसा              296855     196024      21           492900 
हिसार              268648     179816      4             448468 
करनाल            303782       214963     16            518761 
सोनीपत            268092       181303     17            449412 
रोहतक             257043       178216     12            435271 
भिवानी-महेंद्रगढ़   267201       185083     9              452293
गुरुग्राम            382717      276936        49            659705 
फरीदाबाद         336034       231279      68            567381
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed