{"_id":"5ddd8b568ebc3e550265a762","slug":"young-man-had-to-give-false-information-about-snatching-expensive-two-friends-behind-bars-chandigarh-news-pkl358079625","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः गुम हुए मोबाइल की स्नैचिग की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, दो दोस्त गए सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः गुम हुए मोबाइल की स्नैचिग की झूठी सूचना देना पड़ा महंगा, दो दोस्त गए सलाखों के पीछे
Wed, 27 Nov 2019 11:26 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर-29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास से पुलिस को स्नैचिंग की झूठी सूचना देना उस समय महंगा पड़ गया, जब यह सामने आया कि मोबाइल छीना नहीं बल्कि लड़ाई-झगड़े में गुम हो गया है। इसके बाद इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ सीआरपीसी 107/151 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। मंगलवार को दोनों को एसडीम के समक्ष पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। बीते सोमवार रात 9 बजकर 14 मिनट पर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि सेक्टर-29 स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के पास से मोबाइल स्नैच हो गया है।
इंडस्ट्रियल थाना प्रभारी जसबीर सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को दी शिकायत में सागर मसीह ने बताया कि वह सेक्टर-29 निवासी है। एक्टिवा सवार दो युवक उसका मोबाइल झपटकर सेक्टर-29/30 की लाइटों की तरफ गए। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम गठित कर आसपास के एरिया में नाकाबंदी कर वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ समय बाद स्नैच मोबाइल को किशनगढ़ निवासी रिक्शा चालक शाम धार शुक्ला के पास से बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में रिक्शा चालक ने बताया कि बाबा बालक नाथ मंदिर के पास उसके रिक्शे पर मोबाइल पड़ा था। काफी समय इंतजार करने के बावजूद वहां कोई नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता सागर मसीह से दोबारा पूछताछ शुरू की। इसके बाद उसने बताया कि सेक्टर-29 निवासी दोस्त हनी को मोबाइल दिया था। यह मोबाइल हनी से गुम हो गया था। इसके बाद हनी ने उसे सलाह दी कि मोबाइल स्नैचिंग पर पुलिस जल्दी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
इसी के कारण उसने पुलिस कंट्रोल रूम पर स्नैचिंग की झूठी सूचना दे डाली। पुलिस जांच में सामने आया कि सागर और उसके दोस्त हनी का आपस में लड़ाई-झगड़ा हुआ था इसी दौरान सागर का मोबाइल खो गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
पहले भी पुलिस कर चुकी है कार्रवाई
पिछले काफी समय से देखने को मिला है कि चंडीगढ़ पुलिस के पास एक के बाद एक कई झूठी सूचनाएं आ रही हैं। अगस्त 2019 को एलांते मॉल को बम से उड़ाने की झूठी सूचना पर इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि अभी तक पुलिस इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस को झूठी सूचना देने से हमेशा बचना चाहिए। ऐसे में अगर कोई झूठी सूचना देते हुए पकड़ा जाता है पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करती है।