{"_id":"6258f854d4016d35d86d35f5","slug":"young-man-died-in-accident-at-manimajra-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: अनियंत्रित होकर पोल से टकराई बाइक, सिर में गंभीर चोटें आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: अनियंत्रित होकर पोल से टकराई बाइक, सिर में गंभीर चोटें आने से बाइक सवार की मौत
Fri, 15 Apr 2022 10:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:15 AM IST
सार
हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार किशनगढ़ की तरफ से काफी तेजी में आ रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई थी। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन
मनीमाजरा में हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनीमाजरा में आईटी पार्क सड़क पर बने शास्त्री नगर चौराहे पर गुरुवार रात 12:30 बजे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक राहुल निवासी गांव दरिया के सिर पर गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के एक चश्मदीद ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार किशनगढ़ की तरफ से काफी तेजी में आ रहा था। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई थी। राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाते ही चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर और डीएसपी देवेंदर शर्मा व इंस्पेक्टर आशा शर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौके का जायजा लिया। शव सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी आईटी पार्क थाना के सब इंस्पेक्टर दिलावर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई और सिर में गंभीर चोटें आने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। 19 वर्षीय राहुल के परिजनों ने बताया कि उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन