फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man die from current

आम तोड़ने चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत

Mon, 16 Jun 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 Jun 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
Young man die from current

आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक की खालसा लाइट प्वाइंट के पास रविवार शाम बिजली का करेंट लगने से मौत हो गई। 11 हजार वोल्ट करेंट लगते ही युवक बिजली की तारों में चिपक गया।

विज्ञापन


बिजली की तारों से चिपके युवक को देख राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौकेपर पहुंची और लाइट बंद करके युवक को नीचे उतारकर सेक्टर 16 जनरल अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नयागांव निवासी विजय के रुप में हुई। विजय सेक्टर-7 में पंचर लगाने का काम करता था। सेक्टर 26 थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

सेक्टर 7 निवासी सुनीता देवी ने बताया कि सरकारी क्वार्टर केसाथ लगते आम के पेड़ के पास अचानक जोरदार चिंगारी उठी और घरों की लाइट चली गई। जब उन्होंने पेड़ के पास आकर देखा तो युवक बिजली की तारों में लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पैर जले हुए थे। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को पेड़ से उतारकर अस्पताल लेकर गया।

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही सेक्टर 7 का दुकानदार अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचा। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतक विजय 15 दिन पहले ही उनकी दुकान पर पंचर लगाने का काम करने के लिए लगा था।


दोपहर को विजय ने कहा कि उसे घर पर काम है और वह छुट्टी लेकर चला गया। उन्होंने बताया कि विजय के साथ उनकी दुकान के साथ लगते एटीएम का गार्ड भी गया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed