फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young man arrested for taking exam in place of someone else in Air Force station

Chandigarh News: एयरफोर्स स्टेशन में दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक गिरफ्तार

Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Young man arrested for taking exam in place of someone else in Air Force station
चंडीगढ़। 3बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन में विभिन्न पदों के लिए शनिवार को आयोजित लिखित परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देेते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

3बीआरडी एयरफोर्स स्टेशन में सिविलियन लोअर डिविजन क्लर्क और हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए लिखित परीक्षा आयाेजित की गई थी। इसमें विभिन्न राज्यों से आवेदनकर्ता लिखित परीक्षा देने पहुंचे थे। परीक्षा से पहले एक परीक्षार्थी के दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी मिली। जब इसकी जांच की गई तो परीक्षार्थी के दस्तावेज पहले जमा करवाए दस्तावेजों से मेल नहीं खा रहे थे। जांच में सामने आया कि प्रदीप कुमार के नाम से हिंदी टाइपिस्ट पद के लिए एडमिट कार्ड जारी हुआ था लेकिन उसकी जगह अजय कुमार निवासी गांव निदानी, जिला जींद हरियाणा लिखित परीक्षा देने पहुंचा हुआ था। इसके बाद परीक्षा केंद्र इंचार्ज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अजय कुमार के खिलाफ सेक्टर-31 थाने में बीएनएस एक्ट 319(2), 318(4), 60, 62 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed