{"_id":"6573fc4ee76c155f9a009cb6","slug":"young-man-and-girl-jumped-into-bhakra-canal-in-patiala-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पहले युवती और बाद में युवक ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, एक की मिली लाश... दूसरे की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पहले युवती और बाद में युवक ने भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, एक की मिली लाश... दूसरे की तलाश
Sat, 09 Dec 2023 11:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 09 Dec 2023 11:08 AM IST
सार
थाना पसियाना प्रभारी करणबीर सिंह संधू के मुताबिक मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवती की पहचान 24 वर्षीय सरबजीत कौर निवासी टोहाना (हरियाणा) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के पटियाला में संगरूर रोड पर शुक्रवार दोपहर बाद भाखड़ा नहर में एक ही नर्सिंग कॉलेज में एक ही कक्षा में पढ़ने वाले युवक-युवती ने छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती का शव बरामद कर लिया है, जबकि युवक की तलाशी जारी है।
विज्ञापन
थाना पसियाना प्रभारी करणबीर सिंह संधू के मुताबिक मृतकों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवती की पहचान 24 वर्षीय सरबजीत कौर निवासी टोहाना (हरियाणा) के तौर पर हुई है। वहीं, युवक दिवनूर सिंह (24) तोपखाना मोड़ पटियाला का निवासी है।
विज्ञापन
डाइवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बजे सूचना मिली कि पटियाला-संगरूर रोड पर भाखड़ा नहर में एक युवती ने छलांग लगा दी है। इसके बाद एक युवक भी नहर में कूद गया। तुरंत गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नहर में तलाश शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर को दोनों नहर के किनारे पहुंचे और बातचीत के दौरान युवती नहर में कूद गई। बाद में युवक ने भी छलांग लगा दी।
विज्ञापन