फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Young children wait outside government schools daily, facing problems as gates open late.

Chandigarh News: सरकारी स्कूल के बाहर रोज इंतजार कर रहे छोटे बच्चे, गेट देर से खुलने से परेशानी

Sat, 23 May 2026 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Young children wait outside government schools daily, facing problems as gates open late.
चंडीगढ़। मलोया के आरसी-1 सरकारी स्कूल में बच्चों को रोज सुबह स्कूल के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चे तय समय पर सुबह 7 बजे स्कूल पहुंच जाते हैं, लेकिन गेट देर से खोला जाता है। इस वजह से छोटे-छोटे बच्चों को लंबे समय तक बाहर बैठना और धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन


अभिभावक भगीरथ सिंह, राजिंदर कुमार ने बताया कि ज्यादातर परिवार मजदूरी, सफाई और घरेलू काम से जुड़े हैं। उन्हें सुबह जल्दी काम पर जाना होता है, इसलिए वे बच्चों को समय पर स्कूल छोड़ देते हैं। लेकिन गेट बंद मिलने पर उन्हें बच्चों के साथ बाहर इंतजार करना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे डर और परेशानी की वजह से रोने भी लगते हैं। उन्होंने कहा कि यह समस्या रोज की है, लेकिन वे शिकायत करने से डरते हैं ताकि उनके बच्चों को स्कूल में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

स्कूल के सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि सुबह 7:50 बजे से पहले बच्चों को अंदर आने की अनुमति नहीं है। उसे स्कूल प्रबंधन ने यही निर्देश दिए हैं। गार्ड ने कहा कि स्टाफ और टीचर्स के आने से पहले किसी हादसे की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हो सकता है। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने बच्चों को रोकने के आदेश देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों को बाहर रोका जा रहा है तो मामले की जांच की जाएगी। डीएसई ने भी पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट....
इस मामले की जांच की जाएगी। बच्चों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। नितिश सिंगला, डीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed