फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young boy alive during funeral

जब अंतिम संस्कार से 2 मिनट पहले जी उठा युवक

Sun, 11 Oct 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, जगरांव(लुधियाना) Updated Sun, 11 Oct 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
young boy alive during funeral

लोगों की आंखें उस समय फटी रही गई, जब संस्कार से दो मिनट पहले युवक जी उठा। घटना पंजाब के लुधियाना की है। गांव अमरगढ़ कलेर के यह युवक एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

विज्ञापन


उसके बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि रस्मों के दौरान देखा, युवक सांसें ले रहा है। खबर फैलते ही घरवालों में हड़कंप मच गया। वे युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां से उसे फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे के बाद कोमा में चला गया था

young boy alive during funeral

जानकारी के अनुसार अमरगढ़ कलेर निवासी बलजिंदर सिंह की देर रात बाइक पर जगरांव के कमल चौक में एक अन्य मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायलावस्था में उसे लुधियाना के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हादसे के कारण बलजिंदर कोमा में चला गया है और उसका दिमाग भी पूरी तरह डेड बता दिया गया। डॉक्टरों ने परिजनों को जवाब दे दिया। उसके बाद परिजन बलजिंदर के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। कुछ समय बाद ही गांव में बलजिंदर की सारी रिश्तेदारी, ग्रामीण और दोस्त पहुंच गए।

अस्पताल से बलजिंदर का शव घर लाकर रस्म शुरू कर दी गई। इस दौरान एक रिश्तेदार को बलजिंदर के सांस चलने का अंदेशा हुआ। कुछ देर देखने के बाद जब उसे यकीन हो गया तो उसने बाकी सदस्यों को बताया। इस पर गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाया गया। चेकअप के दौरान पता चला कि बलजिंदर की सांस चल रही थी। बलजिंदर को जिंदा देख माहौल खुशी में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed