फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   You will miss the drawback in new Smart Voter Card

नए स्मार्ट वोटर कार्ड की ये खामी जरूर खलेगी आपको

Mon, 03 Feb 2014 02:07 PM IST
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Feb 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
You will miss the drawback in new Smart Voter Card

आगामी लोकसभा चुनाव में नए मतदाता नए स्मार्ट वोटर कार्ड के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचेंगे। चंडीगढ़ में पहली बार नई मतदाता सूची में शामिल 50 हजार लोगों को स्मार्ट वोटर कार्ड दिया जा रहा है। हालांकि नए स्मार्ट वोटर कार्ड में मतदाता की छापी गई फोटो क्वालिटी काफी खराब है।

विज्ञापन


इसमें वोटर को फोटो से पहचान पाना बेहद मुश्किल है। कार्ड बनाने का जिम्मा काफी नामी कंपनी हाट्रोन को दिया गया है। फोटो क्वालिटी में खराबी को लेकर अब निर्वाचन कार्यालय पर सवालिया निशान लग रहा है। इस अभियान से जुड़े कर्मचारी भी मान रहे हैं कि फोटो क्वालिटी उच्च स्तर की नहीं है।
विज्ञापन


शहर में 5 लाख 80 हजार वोटर  

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार शहर में अभी तक 5 लाख 80 हजार के करीब लोग वोटर लिस्ट में जुड़ चुके हैं। पिछले कई महीने से वोटर लिस्ट रिवाइज करने का काम चल रहा है। हर सेक्टर और कालोनी के घरों में जाकर निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारियों ने पूरा सर्वे किया है। सर्वे के बाद काफी पुराने वोटर का नाम वोटर सूची से काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पर ही पहुंच रहा स्मार्ट वोटर कार्ड
निर्वाचन कार्यालय की ओर से इस बार नए स्मार्ट कार्ड खुद लोगों को उनके घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। यह काम 25 जनवरी से जारी है। स्मार्ट कार्ड सिर्फ उसी आदमी को दिया जाएगा जिसके नाम का बनाया गया है। विभाग की ओर से बाकायदा हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। शहर में वोटर कार्ड बांटने और नए कार्ड बनाने के लिए 12 ईआरओ नियुक्त किए गए हैं। वोटर कार्ड पर खराब क्वालिटी की फोटो होने पर उसमें बदलाव के लिए संबंधित सेक्टर में बने वोटर ऑफिस या सेक्टर-17 निर्वाचन कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। यहां घर का पता बदलने, फोटो बदलवाने जैसे संशोधन भी करवा सकते हैं।

अभी भी वोटर लिस्ट में जुड़ने का चांस
निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार अभी भी वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकता है। विभाग की ओर सेे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। विभाग 15 फरवरी से नए वोटर कार्ड बनाने के लिए नए सिरे से अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।

इस काम से जुड़े कर्मचारियों का भी कहना है कि स्मार्ट वोटर कार्ड पर लगने वाली फोटो की स्कैनिंग किसी एक्सपर्ट से नहीं कराई गई। विभाग के पास स्कैनिंग करने के लिए उपयुक्त कर्मचारी ही नहीं थे। लेकिन मामले में शिकायत आने के बाद विभाग ने व्यवस्था को अब दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।


स्मार्ट वोटर कार्ड पर फोटो की खराब क्वालिटी की शिकायत मेरी जानकारी में नहीं है। विभाग ने काफी नामी कंपनी को इसके लिए हायर किया है। मैं स्टेट लेवल कमेटी में इस मामले में बात करूंगा। जिन वोटर के स्मार्ट कार्ड पर फोटो बिल्कुल खराब है उसे बदले के लिए दोबारा आवेदन किया जा सकता है। फोटो साफ नहीं होने से तो स्मार्ट वोटर कार्ड बनाने का मकसद ही पूरा नहीं होगा।
तिलक राज, ज्वाइंट चीफ इलेक्ट्रोलर ऑफिसर, यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed