{"_id":"4c50434c2681426406015f47cc8cda29","slug":"you-will-get-costly-gas-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"...नहीं तो आपको गैस सिलेंडर महंगा मिलेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...नहीं तो आपको गैस सिलेंडर महंगा मिलेगा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jan 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपनी गैस एजेंसी में दे दिया है और बैंक में इसकी जानकारी नहीं दी है तो जल्द से जल्द यह जानकारी दे दीजिए, वरना आपको गैस सिलेंडर महंगा मिलेगा।
विज्ञापन
गैस एजेंसियों की आधार लिंक करवाने की मुहिम के बावजूद अब तक औसत पचास फीसदी आधार लिंक ही सभी गैस एजेंसियों के पास पहुंच सके हैं।
एक फरवरी से आधार के आधार पर गैस सब्सिडी का प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में आईओसी के एक अधिकारी के अनुसार गैस सब्सिडी के लिए अब तक सिर्फ साठ फीसदी लोगों ने अपने आधार जमा किए हैं।
विज्ञापन
एक अन्य गैस एजेंसी के अधिकारी के अनुसार लोग गैस एजेंसी को तो आधार की कापी उपलब्ध करवा रहे हैं, लेकिन बैंक में जाकर आधार लिंक नहीं करवा रहे।
ऐसी स्थिति में एक फरवरी से जब आधार कार्ड से ही सब्सिडी मिलेगी तो गैस सिलेंडर महंगे हो जाएंगे।
ये हैं गैस सिलेंडर के रेट्स
कामर्शियल : 2207 रुपये
नान सब्सिडी : 1270 रुपये
घरेलू सिलेंडर : 422 रुपये
फाइव केजी : 350 रुपये
(595 रुपये की रिफिलंग)